
इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का वीडियो तैयार किया गया है। इसमें उन्हें बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बदहाल किसान, महिला अपराध, बाल अपराध, आदिवासी अत्याचार पर गोली चलाते हुए दिखाया गया है। इसके माध्यम से यह संदेश दिया गया है कि कमल नाथ भाजपा की शिवराज सरकार से मुक्ति दिलाने के लिए आ रहे हैं।
इस वीडियो को लेकर राज्य सरकार के प्रवक्ता गृह मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने तंज कंसते हुए कहा कि पहले तो कमल नाथ जी यह स्पष्ट करें कि वे किसे गोली मार रहे हैं। किस लिए ऐसे मारधाड़, रहस्य, रोमांच के वीडियो जारी करवा रहे हैं। कभी सेवा कार्य कराने का भी तो वीडियो जारी कराएं। वैसे तो कहीं जा नहीं रहे हैं लेकिन वीडियो में तो दिखा ही दें।
इस पर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव (मीडिया) केके मिश्रा ने कहा कि हमारे निशाने पर निश्चित रूप से भ्रष्टाचार करने वाले और कानून व्यवस्था के मुद्दे रहेंगे। कांग्रेस की कमल नाथ सरकार ने माफिया के खिलाफ अभियान चलाकर यह साबित भी किया था लेकिन अब क्या हो रहा है, यह सबको पता है।
प्रभारियों की बैठक में बोले पीसीसी चीफ कमलनाथ, आप स्वतन्त्र हैं मुझे गलतियां बताने के लिए अगर मैं भी कुछ गलती करू तो आप बता सकते है पर मैं विभाजन विघटन बर्दाश्त नहीं करूंगा। अगर पार्टी हित के लिए कड़वा घूट पीना पड़े तो पीजिए। शिकायतें करने से बचिए। मैं सबको समय देता हूँ पर क्या करूँ मेरी अपनी व्यस्थाएँ भी हैं। अभी तीन दिन मैं फिर छिंदवाड़ा सिंगरौली जा रहा हूँ। अगर हमारा संगठन नहीं बनेगा तो हम यूपी के रास्ते चले जाएंगे।अगले 18 महीने अग्नि परीक्षा है। सब भूल कर हमें सन्गठन को मजबूत करने में लगना है।
अपने आप मे परिवर्तन लाइये ।आज प्रतियोगिता हर जगह है।


