Indore Corona Update – इंदौर में कोरोना की स्थिति हो रही भयावह

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

अलग-अलग इलाकों में बन रहे संक्रमण के नए हॉटस्पॉट

 

इंदौर में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच कोरोना के हॉटस्पॉट क्षेत्रों में भी बढ़ोतरी हो रही है. इन्दौर के 8 थाना क्षेत्र ऐसे हैं जो कोरोना के नए हॉटस्पॉट बने हुए हैं.

Indore Corona Update: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है. इंदौर में संक्रमण की स्थिति लगातार भयावह होती जा रही है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए जा रहे आंकड़ों के आधार पर इंदौर में संक्रमण के आंकड़े प्रतिदिन दो हजार पार हो गए हैं. दरअसल इंदौर शहर में अलग-अलग जगह संक्रमण के हॉटस्पॉट बनते जा रहे हैं, जिनमे 8 थाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा मरीज सामने आए हैं.

शहर में कोरोना का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट लसूड़िया बना हुआ है. यहां पर सबसे ज्यादा 280 मरीज हैं. इसके अलावा अन्नपूर्णा क्षेत्र में 130, तुकोगंज में 111, जूनी इंदौर में 91, कनाड़िया में 88, तिलक नगर में 65, हीरा नगर इलाके में 84 मरीज पाए गए हैं. इसके अलावा एरोड्रम भवर कुआ वाले इलाकों में मरीजो की संख्या 50 से ज्यादा है. वही जानकारों की मानें तो यह क्षेत्र लगातार हॉटस्पॉट बनते जा रहे हैं जहां बड़ी संख्या में संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं. इंदौर जिले में करीब 20 से अधिक ऐसी जगह है जहां लगातार 10 से अधिक संख्या में मरीज सामने आ रहे हैं.

जनवरी माह में संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी

जनवरी माह में संक्रमण की स्थिति लगातार बढ़ती देखी जा रही है. दिसंबर के अंतिम सप्ताह के आंकड़ों के आधार पर जनवरी माह में संक्रमित मरीजों की संख्या में करीब 6 गुना तक वृद्धि हुई है. मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों में मरीजों की संख्या 2000 से अधिक बताई गई है. वहीं वर्ष 2020 और 21 के संक्रमण की बात की जाए तो जनवरी माह में तीसरी लहर के दौरान संक्रमण अधिक तेजी से बढ़ रहा है. यह संक्रमण पारिवारिक चेन के रूप में बढ़ रहा है. एक ही परिवार के कई लोग संक्रमित हो रहे हैं, एक साथ परिवार के कई लोग आपसी संपर्क से अधिकतर संक्रमित हो रहे हैं. दूसरी लहर के दौरान आपसी संपर्क के दौरान पारिवारिक में मामले करीब 40% सामने आए थे.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।