Indore RTO News – ई-चालान की राशि जमा किए बिना आरटीओ में नहीं होगी गाड़ी ट्रांसफर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। पुलिस कमिश्नरी (Police Commissionerate) लागू होने के बाद शहर में यातायात पुलिस (Traffic police) लगातार सक्रिय है। अब पुलिस ने आरटीओ को पत्र लिखकर कहा है कि कोई भी गाड़ी ट्रांसफर (car transfer) होने आती है तो पुलिस से पूछ लिया जाए कि इस गाड़ी पर ई-चालान तो बकाया नहीं है। यदि है तो ई-चालान की राशि जमा करने के बाद ही उसे ट्रांसफर किया जाए। पुलिस 24 घंटे के अंदर ई-चालान की जानकारी आरटीओ को उपलब्ध करवा देगी।
शहर में पुलिस यातायात (police traffic) नियम तोडऩे वालों के खिलाफ मुहिम चलाकर ई-चालान (e-invoice) की वसूली कर रही है।
पिछले कुछ दिनों में मैजिक, बस और कई रिक्शा ऐसे मिले हैं, जिन पर 50 से 80 ई-चालान पेंडिंग थे। पुलिस ने अब नियम बना लिया है कि पिछला हिसाब चुकता किए बिना गाड़ी को नहीं छोड़ा जाएगा।
इसके चलते कई ऐसे वाहनों से लाखों रुपए के ई-चालान की वसूली की जा चुकी है। यातायात उपायुक्त महेशचंद्र जैन ने बताया कि उन्होंने आरटीओ को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि जब भी कोई वाहन ट्रांसफर के लिए आए तो पुलिस से पता कर लिया जाए कि उसके खिलाफ ई-चालान तो पेंडिंग नहीं है।
इसके लिए वे एक नंबर भी आरटीओ (RTO) को दे रहे हैं। इस नंबर पर आरटीओ को 24 घंटे के अंदर पेंडिंग ई-चालान की जानकारी उपलब्ध करवा दी जाएगी। इससे ई-चालान की वसूली में मदद मिलेगी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।