Indore News – सिरपुर तालाब पर विदेशी पक्षियों का शिकार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर।  नगर निगम की संपत्ति कहे जाने वाले सिरपुर तालाब को लावारिस कहा जा सकता है। यहां गुण्डों बदमाशों, नशेड़ियों का डेरा दिन भर लगा रहता है।
चंदन नगर पुलिस और नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी यहां कभी झांकते नहीं है। हत्या जैसी घटनाएं होने पर ही पुलिस प्रशासन जागता है फिर चार दिन बाद सो जाता है।
यहां हर साल प्रवासी पक्षियों का शिकार होता है लेकिन नगर निगम से लेकर पुलिस तक कभी नहीं बोलते। इंदौर के यशवंत सागर, सिरपुर, बिलावली सहित अन्य तालाबों में विदेशी पक्षी ज्यादातर साइबेरिया, रूप से आते हैं। हर साल इनका शिकार होता है।
चंदन नगर, ग्रीन पैलेस, बांक, गीता नगर में रहने वाले असामाजिक तत्व मांस के लिए पक्षियों का शिकार एयर पिस्टल और गुलेती से करते हैं। पर्यावरण प्रेमी जब विरोध करते हैं तो झगड़े की नौबत आ जाती है।
मेनका गांधी को भी इस तालाब के बारे में पत्र लिखकर पक्षियों की जान बचाने की गुहार लगाई गई लेकिन सब बेकार।
सिरपुर तालाब में विदेशी परिंदों के कम संख्या में आने की एक वजह यह भी है कि तालाब जलकुंभी से भर गया है।
नगर निगम साफ करवाने का दावा तो करता है लेकिन जलकुंभी कभी साफ नहीं होती। जलकुंभी की वजह से पक्षियों को शिकार करने के लिए मछलियां भी नहीं मिलती है इसलिए उनकी संख्या हर साल कम होती जा रही है।
शिकारियों की वजह से भी पक्षी यहां बसेरा नहीं करते है। सिरपुर तालाब के चारों तरफ असामाजिक तत्वों की अवैध कालोनियों की बाढ़ आ गई है।
अगर नगर निगम, जिला प्रशासन व पुलिस ने ध्यान नहीं दिया तो सिरपुर तालाब का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा। सांसद, केंद्रीय मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष रहते श्रीमती सुमित्रा महाजन ने तालाब पर जितनी लोहे की जालियां लगवाई थी वह किश्तों में चोरी होकर कबाड़े में बिक रही है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।