Indore News – एक्शन मोड में इंदौर पुलिस : अब सोशल मीडिया पर ये सब करना पड़ेगा भारी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर पुलिस कमिश्नर ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है, उल्लंघन करने वालों पर धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

Indore News. सोशल मीडिया आधुनिक और डिजिटल भारत की जरूरत है लेकिन कई बार सोशल मीडिया के चलते ही बड़े विवाद खड़े हो जाते हैं। जैसे किसी पोस्ट पर ऐसे आपत्तिजनक और भड़काऊ कमेंट्स जो समाज में अचानक से वैमनस्यता बढ़ा देते हैं। ऐसे में इंदौर में कमिश्नर ऑफ पुलिस ने एक ऐसा बड़ा बयान दिया है जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट्स करने वालों की खैर नहीं होगी।  उन पर आपराधिक प्रकरण भी दर्ज होगा।

दरअसल, इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारि मिश्रा ने एक आदेश जारी किया है जिसमें धारा 144 के तहत अब सोशल मीडिया, व्हाट्स एप, फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना यूजर्स को महंगा पड़ सकता है वहीं व्हाट्स एप पर तो ग्रुप एडमिन को भी आरोपी बनाया जायेगा।

गौरतलब है कि इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा को लगातार शिकायत मिल रही थी कि सोशल मीडिया, फेसबुक, व्हाट्सएप, टि्वटर आदि के जरिये असामाजिक तत्वों द्वारा गलत कारनामों को अंजाम दिया जा रहा है। शिकायत के बाद पुलिस कमिश्नर ने एक आदेश जारी किया है जिसमें सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी वही धारा 188 के तहत ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस कमिश्नर इंदौर के आदेश के बाद आपत्तिजनक पोस्ट करने वालो और उस पर कमेंट्स वालो की शामत आ गई है लिहाजा, ऐसे लोग होशियार हो जाये जो वैमनस्यता फैलाते है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।