Sports News Indore – इंदौर प्रेस क्लब में कैरम और टेबल टेनिस स्पर्धाएं 30 जनवरी से

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

25 जनवरी तक स्वीकार की जाएंगी प्रविष्टियां
Sports News। इंदौर प्रेस क्लब द्वारा 30 जनवरी 2022 से प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री जीवन साहू की स्मृति में कैरम एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री अतुल लागू की स्मृति में टेबल टेनिस स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। प्रेस क्लब सदस्यों एवं मीडियाकर्मियों के लिए ये दोनों स्पर्धाएं इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित की जाएंगी।
इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने बताया कि स्पर्धा में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी अपनी प्रविष्ठियां इंदौर प्रेस क्लब कार्यालय में अशोक गौड़ के पास 25 जनवरी तक दे सकते हैं। दोनों स्पर्धाएं नॉकआउट पद्धति के आधार पर खेली जाएंगी। दोनों स्पर्धाओं में सिर्फ सिंगल्स के मुकाबले होंगे। स्पर्धाओं के सफल संचालन के लिए 21 जनवरी को आयोजन समिति गठित की गई। टेबल टेनिस के लिए वरिष्ठ पत्रकार विभूति शर्मा संयोजक होंगे। समिति में किरण वाईकर, राहुल वावीकर, सुभाष सातालकर और मयंक यादव को शामिल किया है। कैरम के लिए वरिष्ठ पत्रकार अनिल त्यागी संयोजक होंगे। समिति में चंद्रशेखर शर्मा, कपिश दुबे, गजेंद्र नागर और विकास पांडे को शामिल किया गया है। स्पर्धा के ड्रा 28 जनवरी को प्रेस क्लब में डाले जाएंगे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।