Crime News Indore – एमवाय अस्पताल मे गोली कांड करने वाले आरोपी के गिरफ़्तारी एवं जुलुस के विडियो हुए वायरल, देखें

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

 

अपराध करना पाप है पुलिस हमारी बाप है

इंदौर में पिछले शुक्रवार की रात एमवाय अस्पताल में हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है, बताया जाता है कि पुलिस की कार्रवाई के डर से वह सरेंडर करने राजबाड़ा पहुंचा था।

पुलिस ने तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। सिर्फ सलमान लाला फरार था। दोपहर में पुलिस उसे घर के पास छोटी खजरानी इलाके में ले गई।

यहां उससे उठक-बैठक लगवाई। उसका जुलूस निकाला, तो वह हाथ जोड़े और माफी मांगते हुए कहता रहा-  अपराध करना पाप है पुलिस हमारी बाप है  ।

संयोगितागंज और पलासिया के पुलिसकर्मियों ने एमवाय गोलीकांड में फरार मुख्य बदमाश सलमान लाला को रात गिरफ्तार कर लिया।

लाला ने साथी पिद्दू उर्फ पाई और आदिल के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। वह अपने चाचा जावेद की मदद से छिपा था।

पुलिस ने जैसे ही चाचा को मदद करने के मामले में आरोपी बनाया, तभी सलमान ने रात में राजबाड़ा पर आकर सरेंडर कर दिया।

MIG और खजराना के मामले में था फरार, 5 हजार का इनाम

आरोपी सलमान लाला एमआईजी इलाके में शोरूम में डकैती डालने के मामले में फरार था। इसके साथ ही खजराना में भी एक मामले में उसकी पुलिस को तलाश थी।

आरोपी पर 5 हजार का इनाम घोषित था। आरोपी ने फरारी में ही गोलीकांड को अंजाम दिया था।

बताया जाता है कि विजयनगर, परदेशीपुरा और एमआईजी के पुलिसकर्मियों के साथ सलमान संपर्क में रहता था। अधिकारियों ने इन सिपाहियों के मोबाइल नंबर भी जांच में डाले हैं।

इंस्टाग्राम पर लाइव आया था सलमान

सलमान फरारी के दौरान इंस्टाग्राम पर लाइव आया था। जिस दिन गोली कांड हुआ, उस दिन भी सलमान इंस्टाग्राम पर लाइव था। गोली चलाने के बाद वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था।

सलमान लाल खुले आम पुलिस को चुनोती देता नजर आ रहा था एमवाय अस्पताल मे गोली कांड करने से पहले सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो बना रहा था और फरारी के चलते भी लाइव वीडियो पर एक्टिव था सलमान लाला पर लगभग 30 के आसपास केस दर्ज है.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।