Bollywood News – श्वेता तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

एक्ट्रेस बैकफुट पर- मांगी माफ़ी

Bollywood News. श्वेता तिवारी भगवान पर दिए अपने कंट्रोवर्सियल बयान की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं. आलम ये है कि एक्ट्रेस के खिलाफ पुलिस केस तक दर्ज हो गया है. अपकमिंग वेब सीरीज के लॉन्च इवेंट में श्वेता ने कहा था- मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं. उनका ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रखा है. विवाद बढ़ता देख एक्ट्रेस ने अपना पक्ष सामने रखते हुए ऑफिशियल बयान जारी किया है.

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी भगवान पर दिए अपने कंट्रोवर्सियल बयान की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं. आलम ये है कि एक्ट्रेस के खिलाफ पुलिस केस तक दर्ज हो गया है. अपकमिंग वेब सीरीज के लॉन्च इवेंट में श्वेता ने कहा था- मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं. उनका ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रखा है. विवाद बढ़ता देख एक्ट्रेस ने अपना पक्ष सामने रखते हुए ऑफिशियल बयान जारी किया है. जिसमें उन्होंने माफी मांगी है.

श्वेता तिवारी ने दी अपनी सफाई

श्वेता ने कहा कि उनकी किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मंशा नहीं थी. श्वेता ने अपने विवादित बयान के लिए माफी मांगी है. एक्ट्रेस का कहना है उनके बयान को गलत समझा गया. बातों को तोड़ मरोड़कर पेश किया जा रहा है. वे खुद भगवान में बहुत यकीन करती हैं. ऐसा वो कभी नहीं कर सकतीं.

मेरी बातों का गलत समझा गया- श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी के बयान में लिखा- मुझे पता चला कि मेरे कलीग के पिछले रोल को ध्यान में रखते हुए दिए गए मेरे एक बयान को गलत लिया जा रहा है. जब इसे संदर्भ में रखा जाएगा तो कोई भी समझ जाएगा कि ‘भगवान’ के रेफरेंस में दिया बयान सौरभ राज जैन के पॉपुलर देवता के रोल के कॉन्टैक्स्ट में था. लोग किरदारों के नामों को एक्टर्स से जोड़ते हैं. इसलिए मैंने मीडिया से अपनी बातचीत में इसे उदाहरण के तौर पर कहा था.

”हालांकि इस बयान को पूरी तरह से गलत समझा गया है जिसे देखकर दुख होता है. एक ऐसे इंसान के तौर पर जिसे खुद ‘भगवान’ के बेहद भरोसा है, मैं जाने या अनजाने में ऐसी कोई भी बात नहीं करूंगी या कहूंगी जिससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचे. हालांकि, मुझे समझ आया कि इस बयान को बिना संदर्भ सुनने पर लोगों की भावनाएं आहत हुई होंगी.  प्लीज मुझपर भरोसा  करें किसी को दुख पहुंचाने का मेरा कभी कोई इरादा नहीं रहा. इसलिए, मैं मेरे बयान से अनजाने में जिन्हें भी दुख पहुंचा है उनसे विनम्रतापूर्वक माफी मांगना चाहती हूं.”

मालूम हो, श्वेता तिवारी को अपने इस बयान की वजह से लोगों की काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है. श्वेता के खिलाफ भोपाल में पुलिस केस दर्ज हुआ है. वहीं एमपी के गृहमंत्री ने एक्ट्रेस के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है. अब देखना होगा श्वेता के माफी मांगने के बाद मामला शांत होता है या नहीं.

 

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।