IPL 2022 Update – आईपीएल 2022: इन शहरों में खेले जा सकते हैं लीग मैच,गांगुली ने दी जानकारी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Sports News. आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन की तैयारियां तेज हो गई हैं. क्योंकि अब बस गिनती के दिन बचे हैं. सभी फ्रेंचाइजियां (Franchisees)खिलाड़ियों को खरीदने के लिए अपने-अपने समीकरण बैठा रही हैं.

खिलाड़ी भी मेगा ऑक्शन की तारीख का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मेगा ऑक्शन के दिन ही खिलाड़ियों पर लक्ष्मी मेहरबान होंगी. मेगा ऑक्शन के तैयारियों के बीच बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने आईपीएल के 15वें सीजन को लेकर बड़ा खुलासा किया है. आइये जानते हैं, गांगुली ने क्या खुलासा किया है.

आपको बता दें कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस बात का खुलासा किया है कि आईपीएल का 15वां सीजन किन शहरों में खेला जाएगा. सौरव गांगुली ने कहा कि बोर्ड इस साल IPL भारत में ही कराना चाहता है. उन्होंने आगे कहा कि मुंबई पुणे में आईपीएल के लीग राउंड के मुकाबले खेले जाने की उम्मीद है. गांगुली के मुताबिक नॉकआउट मुकाबलों के लिए अभी विचार जारी है.

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एक मीडिया संस्थान से बातचीत करते हुए कहा कि यह  भारत में ही खेला जाएगा जब तक कोविड-19 से कोई खास परेशानी खड़ी नहीं होती है. जहां तक मैदानों की बात है तो हम इसे महाराष्ट्र में ही मुंबई पुणे में लीग मुकाबले करवाने पर विचार कर रहे हैं नॉकआउट मुकाबलों के लिए हम कुछ दिनों में फैसला कर सकते हैं.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।