MP News Live – उज्जैन के महाकाल मंदिर विस्तारीकरण के लोकार्पण पर आ सकते है पीएम मोदी, सीएम शिवराज ने मिलकर दिया न्योता

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

MP News. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार शाम को संसद भवन में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।
इस दौरान सीएम चौहान ने पीएम को उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के विस्तार योजना के कार्यों की जानकारी दी। साथ ही, उन्हें पहले चरण के लोकार्पण करने के लिए उज्जैन आने का निमंत्रण भी दिया।
एमपी सरकार मंदिर के विस्तारीकरण पर कुल 714 करोड़ रुपये खर्च कर रही हैं। इनमें 421 करोड़ रुपये राज्य सरकार और 271 करोड़ रुपये केंद्र सरकार और 21 करोड़ रुपये मंदिर समिति खर्च कर रही है।

कुछ दिनों पहले ही सीएम शिवराज ने मंदिर के विस्तारीकरण के कामों की समीक्षा की थी। इस बाद ही सीएम ने कहा था कि वे पीएम मोदी को लोकार्पण के लिए आग्रह करेंगे।

सीएम गुरुवार दोपहर तीन बजे भोपाल से राजधानी दिल्ली पहुचें। इसके बाद वे पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने संसद भवन पहुंचे। नववर्ष में दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात है।

मिली जानकारी के अनुसार, सीएम ने इस मुलाकात में पीएम को मध्यप्रदेश के विकास कार्यों व अन्य विभिन्न विषयों की जानकारी दी।

इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान ने दिसंबर 2021 में उत्तर प्रदेश में हुए सीएम कॉन्क्लेव के तहत जो निर्णय लिए गए थे। उसमें मध्यप्रदेश ने कितना काम किया गया इसकी जानकारी भी दी।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आयुष्मान भारत योजना के संबंध में विभिन्न राज्यों से प्राप्त सुझावों की प्रारंभिक रिपोर्ट प्रधानमंत्री को सौंपी।

मुख्यमंत्री ने बेतवा लिंक परियोजना के बजट स्वीकृत करने के लिए प्रधानमंत्री को आभार व्यक्त किया।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को कृषि के विविधीकरण के लिए मध्यप्रदेश में किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी और वन विभाग से संबंधित मुद्दों, वन संरक्षण अधिनियम के संबंध में बिगड़ते वनों के सुधार के बारे में भी बताया।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन की जानकारी दी किस तरह से राज्य में इसकी निगरानी की जा रही है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।