Health News – विश्व कैंसर दिवस पर जन-जागरूकता रथ को रवाना किया

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

एक माह तक आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

इन्दौर। प्रदेश के साथ-साथ इन्दौर जिले में भी विश्व कैंसर दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जन-जागरूकता के लिये एक रथ को रवाना किया गया। यह रथ गांव-गांव जाकर जागरूकता लायेगा।

क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं इंदौर संभाग इंदौर डॉ. अशोक डागरिया ने बताया कि आज से एक माह तक चलने वाले कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया गया।

आगामी 4 मार्च 2022 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसके अंतर्गत ओरल, ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल कैंसर की जांच की जाएगी।

जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं, जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक/शहरी स्वास्थ्य केन्द्र, आरोग्यम् केन्द्रों पर नि शुल्क जांच की जाएगी।

कार्यक्रम की अवधि में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं द्वारा की गई जांच एवं उपचार कार्यों का राज्य स्तर पर एनसीडी एवं टेलीमेडिसिन ई-संजीवनी पोर्टल पर प्रविष्टि के आधार पर संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

ओरल कैंसर के लिए जागरुकता उत्पन्न करने हेतु रथ को रवाना किया, जो कि विभिन्न स्थानों पर जाकर ओरल कैंसर के कारणों और बचाव के संबंध में लोगों को जागरूक करेगा।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।