MP News – प्रदेश के  नए मुख्य सचिव अनुराग जैन हो सकते हैं

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
5 Min Read

-मो. सुलेमान और वीरा राणा के नाम चर्चा में पर दावेदारी कमजोर

मप्र और केंद्र के महत्वपूर्ण विभागों में अपनी कर्तव्यनिष्ठा का लोहा मनवाने वाले 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन प्रदेश के नए मुख्य सचिव बन सकते हैं।

सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अनुराग जैन के नाम पर लगभग सहमत हैं। हालांकि अगले मुख्य सचिव के लिए 1988 बैच की वीरा राणा और 1989 बैच ही मो. सुलेमान और का नाम भी चर्चा में है, लेकिन इन दोनों की दावेदारी कमजोर है।

क्योंकि सुलेमान भाजपा और संघ के फ्रेम में फिट नहीं बैठते हैं। वहीं वीरा राणा की अब तक की परफॉर्मेंस मुख्य सचिव के काबिल नहीं पाई गई है।

वर्तमान में केंद्र सरकार में उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव अनुराग जैन जिस विभाग में रहे हैं वहां उन्होंने अपने काम का लोहा मनवाया है।

मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना से लेकर प्रधानमंत्री जनधन खाता जैसी योजना को शुरू कराने में अनुराग जैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मप्र में वित्त विभाग के साथ वे केंद्रीय वित्त मंत्रालय में ही वित्तीय सेवा विभाग के संयुक्त सचिव रहे हैं। उनके पास एमडी एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बैंक, नेशनल हाउसिंग बैंक और नेशनल इंश्योरेंस कंपनी का भी प्रभार रहा है।

वे वर्ष 2011 में प्रतिनियुक्ति पर गए थे, वे दिसंबर 2014 तक पदस्थ रहे हैं। अनुराग जैन शिवराज सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल में लगभग पांच साल तक सीएम के सचिव रहे हैं। इसलिए उन्हें मप्र के अगले मुख्य सचिव के लिए सबसे काबिल माना जा रहा है।

तीनों सीएम के पसंदीदा अफसर


प्रदेश की राजनीतिक और प्रशासनिक वीथिका में अगले मुख्य सचिव के लिए वीरा राणा, अनुराग जैन और मो. सुलेमान का नाम चर्चा में हैं। यह तीनों ही अफसर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पसंदीदा अफसर माने जाते हैं। इसके साथ ही इनका अब तक कार्यकाल अच्छा रहा है।

मंत्रालयीन सूत्रों का कहना है कि प्रदेश का अगला मुख्य सचिव वही अधिकारी बन सकता है जो वर्तमान मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के सांचे में फिट बैठे।

यानी वह अधिकारी कुशल प्रशासक के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तासीर का समझे। सूत्रों का कहना है कि अब तक जितने सीएस ने शिवराज के साथ काम किया है उनमें इकबाल सिंह बैंस सर्वश्रेष्ठ साबित हुए हैं।

अनुराग जैन मजबूत दावेदार

प्रदेश के 34 वें मुख्य सचिव के लिए अनुराग जैन की दावेदारी इस लिए भी मजबूत है कि सेवाकाल की दृष्टि से अनुराग जैन अगस्त 2025 तक पद पर रहेंगे। अनुराग जैन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के करीबी माने जाते हैं। उनके सचिव के रूप में भी उन्होंने काम किया है।

इस नजरिए से यदि उन्हें मुख्य सचिव बनाया जाता है तो उन्हें काम करने का पर्याप्त समय मिलेगा, और इसी दौरान विधानसभा चुनाव संपन्न हो जाएंगे। वहीं वीरा राणा मार्च 24 तक सेवा में रहेंगी।

नया मुख्य सचिव दिसंबर 22 में पदभार ग्रहण करेगा। इस दृष्टि से वीरा राणा एक उपयुक्त दावेदार हो सकती हैं। वैसे वीरा राणा का सेवाकाल साफ सुथरा और अच्छा रहा है।

सुलेमान फ्रेम में फिट नहीं

1989 बैच के मोहम्मद सुलेमान वर्तमान में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण हैं। कोरोना महामारी से निपटने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सुलेमान रिजल्ट ओरिएंटेड अधिकारी हैं।

उन्होंने बिजली, सडक, स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों में लंबे समय तक विभिन्न पदों पर काम किया है और कई नवाचार करते हुए परिणाम भी दिए हैं।

सेवाकाल की दृष्टि से उनका भी कार्यकाल अनुराग जैन के समान ही हैं। सुलेमान अनुराग जैन के 1 महीने पहले जुलाई 2025 में रिटायर होंगे।

लेकिन भाजपा और संघ के नजरिए से वे फ्रेम में फिट नहीं बैठते हैं। इसलिए इनका मुख्य सचिव बनना असंभव सा लग रहा है। ऐसे में माना जा रहा है अनुराग जैन ही प्रदेश के 34 वें मुख्य सचिव होंगे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।