Cricket News – IPL 2022 Auction में चमका अंडर 19 वर्ल्ड चैंपियंस का सितारा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Sports News. इस साल हुए अंडर 19 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीम के कई खिलाड़ियों को इस साल ऑक्शन में टीमों ने अपने साथ जोड़ा है. टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान कप्तान यश ढुल को दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ जोड़ा. दिल्ली को यश के लिए 50 लाख रुपए खर्च करने पड़े. वर्ल्ड कप के 4 मैचों में ही इस खिलाड़ी ने 76 की औसत से 229 रन जड़ डाले.
राज अंगद बावा पर तीन टीमों ने बोली लगाई थी हालांकि पंजाब किंग्स ने दो करोड़ में अपने साथ जोड़ा है. 20 लाख के बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में उतरे बावा को दस गुना फायदा हुआ. अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में वह मैन ऑफ द मैच रहे थे.
अंडर-19 वर्ल्ड कप में ऑलराउंडर राजवर्धन हंगारगेकर ने शानदार बल्लेबाजी की थी. राजवर्धन हंगरगेकर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 1.5 करोड़ रुपये में अपनी टीम के साथ जोड़ा है जहां अब वह धोनी की छात्र-छाया में खेलेंगे.
अंडर 19 वर्ल्ड कप में महज दो मैच खेलने वाले अनीश्वर गौतम को बेंगलुरु ने 20 लाख के बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा था. वर्ल्ड कप के दो मैचों में उन्होंने 12 रन बनाने के अलावा दो विकेट चटकाए.

वहीं तेज गेंदबाज वासु वत्स, स्पिनर विकी ओस्तवाल और ओपनर हरनूर सिंह अनसोल्ड रहे जिनमें किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई. इन तीनों ही खिलाड़ियों का बेस प्राइस 20-20 लाख रुपए था.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।