Indore News – पुलवामा में शहीद हुए भारतीय जवानों की याद में अहिल्या उद्यान पर यज्ञ, हवन एवं पुष्पांजलि

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

श्रद्धा सुमन सेवा समिति के आयोजन में बीएसएफ के आईजी अशोक यादव ने कहा – शहीदों को नमन हमारा पहला धर्म

इन्दौर। तीन वर्ष पूर्व 14 फरवरी को पुलवामा हमले में शहीद हुए देश के 44 जांबाज सैनिकों की आत्म शांति और उन्हें श्रद्धांजलि समर्पित करने के उद्देश्य से श्रद्धा सुमन सेवा समिति ने आज राजबाड़ा स्थित अहिल्या उद्यान पर भारतीय परंपरा के अनुरूप यज्ञ, हवन का आयोजन कर शहीद सैनिकों को शिद्दत से याद किया।

बीएसएफ के आईजी अशोक यादव, अखंड धाम के महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी चेतनस्वरूप, हंसदास मठ के पं. पवनदास शर्मा एवं स्वामी राजानंद के सानिध्य में समिति की ओर से संयोजक हरि अग्रवाल, अध्यक्ष मोहनलाल सोनी, राजेन्द्र गर्ग, विजय अग्रवाल, देव कासलीवाल, अशोक डांगी, विनय जैन, मुरलीधर धामानी, जगमोहन वर्मा, आसाराम अग्रवाल, डॉ. चेतन सेठिया, हनुमानप्रसाद सारडीवाल आदि ने अमर शहीदों के लिए पहले यज्ञ-हवन के माध्यम से आत्म शांति की प्रार्थना की, फिर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि समर्पित की।
बीएसएफ के आईजी अशोक यादव ने इस अवसर पर प्रेरक उद्बोधन में कहा कि वैलेंटाइन डे पर हमारे जांबाज सैनिकों की शहादत हर वर्ष मनाने का यह अनुकरणीय संकल्प है। देश के लिए शहीद होने वालों को नमन और वंदन करना हमारा पहला धर्म होना चाहिए। हमारी नई पीढ़ी को भी पता चलना चाहिए कि देश के लिए हमारे सैनिकों ने कितनी बड़ी शहादत देकर कीमत चुकाई है।
प्रारंभ में गायत्री शक्तिपीठ रवीन्द्र नगर के पंडितों ने यज्ञ हवन और पूजन के अनुष्ठान के जरिए शहीदों के आत्म कल्याण और आत्म शांति के लिए आहुतियां समर्पित की। संयोजक हरि अग्रवाल, मोहनलाल सोनी, राजेन्द्र गर्ग, रज्जू पंचोली, आशीष जैन, वर्षा जैन, राजकुमारी मिश्रा, प्रमिला शर्मा, ज्योति शर्मा, वासुदेव चावला आदि ने पुलवामा घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए नागरिकों का आह्वान किया कि वे ऐसे कायराना हमलों से सतर्क रहें। अंत में हरि अग्रवाल ने आभार माना।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।