MP News – अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट का फैसला आने के बाद भोपाल सेंट्रल जेल की सुरक्षा बढ़ी, समीक्षा हुई

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

भोपाल।अहमदाबाद के सीरियल ब्लास्ट मामले में 38 अभियुक्तों को फांसी की सजा के बाद भोपाल सेंट्रल जेल की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। जेल महानिदेशक ने भोपाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। वहीं, जेल के जिस अंडा सेल में अहमदाबाद ब्लास्ट के आठ दोषी बंद हैं, उनके लिए भी सुरक्षा प्रबंध बढ़ाया जा रहा है।

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में अदालत ने 38 अभियुक्तों को फांसी की सजा सुनाई है जिनमें से आठ लोग भोपाल के सेंट्रल जेल में बंद हैं। इनमें फांसी की सजा पाने वालों में सफदर नागौरी, कमरुद्दीन नागौरी, आमिल परवेज, हाफिज हुसैन, शादुली और शिवली हैं तो दो अन्य को आजीवन कारावास की सजा मिली है। सेंट्रल जेल की साढ़े चार करोड़ रुपए में बनी अंडा सेल में बंद इन आठ कैदियों को अहमदाबाद ब्लास्ट का फैसला होने पर विशेष सुरक्षा देने के लिए शनिवार को समीक्षा की।

भोपाल पुलिस के साथ समीक्षा

सूत्रों के मुताबिक अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट का फैसला आने के दूसरे दिन शुक्रवार को जेल महानिदेशक अरविंद कुमार ने सेंट्रल जेल भोपाल की सुरक्षा को लेकर भोपाल पुलिस के अधिकारियों के साथ विशेष समीक्षा बैठक की। गौरतलब है कि भोपाल सेंट्रल जेल को अक्टूबर 2016 को तोड़कर सिमी के आठ इनामी आतंकी भागे थे जिन्हें एनकाउंटर में मार गिराया गया था। तब जेल सुरक्षा पर सवाल भी उठे थे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।