MP News – 8 मार्च को महिलाओं को बड़ी सौगात : राज्य की महिला पुलिसकर्मियों को  दिए जाएंगे दोपहिया वाहन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

भोपाल। मध्यप्रदेश में महिला दिवस पर महिलाओं को राज्य सरकार बड़ी सौगात दे रही है। राज्य की महिला पुलिसकर्मियों को ये सौगात मिलेगी। महिला दिवस पर इन महिलाओं को दोपहिया वाहन दिए जाएंगे।

महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई और इन पर तत्काल कार्रवाई के लिए थानों में तैनात महिला पुलिसकर्मियों को ये वाहन दिए जा रहे हैं। 8 मार्च को महिला पुलिसकर्मियों को 100 दोपहिया वाहन दिए जाएंगे। बाद में 600 अन्य महिला पुलिसकर्मियों को भी ये वाहन दिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

गौरतलब है कि प्रदेश के 700 थानों में ऊर्जा डेस्क बनाई गईं हैं। इनमें से सौ को आठ मार्च को दोपहिया वाहन दे दिए जाएंगे। शेष थानों में पदस्थ महिलाओं को दोपहिया वाहन के लिए अभी और इंतजार करना होगा।

दूरदराज के क्षेत्रों में संचालित ऊर्जा डेस्क पर कार्यरत महिला पुलिसकर्मियों को मामलों की जांच के लिए दोपहिया वाहन दिए जा रहे हैं। अभी इसके लिए केंद्र सरकार से मिले एक करोड़ रुपए में से 100 दोपहिया वाहनों की खरीदी की गई है। ये दोपहिया वाहन पहले दो मार्च को जिलों को सौंपे जाने थे।

अब महिला दिवस पर इन वाहनों को महिला पुलिसकर्मियों को सौंपा जाएगा। आयोजन में सीएम शिवराज की मौजूदगी रहेगी। इस मौके पर सरकार की ओर से शेष 600 ऊर्जा डेस्क के लिए भी वाहन देने की घोषणा की जा सकती है।

शॉर्ट फिल्मों का होगा प्रदर्शन

महिला दिवस पर कार्यक्रम में पुलिस मुख्यालय की महिला सुरक्षा शाखा की ओर से तैयार शॉर्ट फिल्मों का प्रदर्शन होगा। महिला अपराधों की रोकथाम में सराहनीय कार्य करने वाले नागरिकों को रियल हीरो का सम्मान दिया जाता है।

इस साल प्रदेश के पांच लोगों को ये सम्मान दिया गया है। इनमें बलगांव, बड़वानी के चंदन चकमल, छतरपुर के आशुतोष खरे, धार की ललिता बाई, ग्राम जीगनी मुरैना के राधेश्याम यादव और बेटी की जान बचाने के साथ ही आरोपियों को पकड़वाने में अहम भूमिका निभाने वाली विदिशा की महिला शामिल है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।