Bollywood News – भाईजान की अपकमिंग मूवी “कभी ईद कभी दिवाली” की रिलीज डेट फाइनल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Bollywood News. बॉलीवुड एक्टर सलमान खान उर्फ दबंग खान का इंडस्ट्री में सिक्का चलता है। एक्टर की गिनती उन चुनिंदा सितारों में होती है, जिनकी डिमांड हमेशा टॉप पर रहती है।

सलमान की इन्ही डिमांड्स के चलते वो काफी व्यस्त रहते हैं। इसके अलावा उनकी मूवीज के कई प्रोजेक्ट्स वेटिंग में भी रहते हैं। इसी तरह उनकी एक फिल्म “कभी ईद कभी दिवाली” की जानकारी बहुत पहले ही दी जा चुकी थी। हाल ही में आई खबरों के मुताबिक ये फिल्म इस साल 2022 में 30 दिसंबर को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाएगी। फैंस को बता दें कि 30 दिसंबर के आसपास ही सलमान खान का बर्थडे आता है। इससे साफ है कि ये सल्लू के बर्थडे वीक में रिलीज होगी।

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला ने अपनी अपकमिंग सोशल कॉमेडी फिल्म “कभी ईद कभी दीवाली” को 30 दिसंबर, 2022 के दिन लाने का फैसला किया है। खास बात तो ये है कि फैंस के लिए ये डबल सेलिब्रेशन का मौका होगा, क्योंकि फिल्म की रिलीज से तीन दिन पहले ही सलमान खान का बर्थडे फैंस के लिए सेलेब्रेशन का दिन होता है।

सूत्रों के हवाले से ये खबर मिली है कि अपकमिंग मूवी “कभी ईद कभी दिवाली” की कहानी सलमान खान और साजिद के दिल के बहुत करीब है। फैंस को बता दें कि ये कहानी खुद साजिद नाडियाडवाला की है, और वो सलमान के साथ मिलकर कॉमेडी, ड्रामा, इमोशन, एक्शन और सोशल मैसेज को इस फिल्म की कहानी के जरिए दर्शकों के सामने लाने चाहते हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वो इस फिल्म की रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड भी हैं। बता दें कि इस कोरोना वायरस महामारी के चलते फिल्म की शूटिंग में देरी हो गई, लेकिन अब सब नार्मल हो गया है, और फिल्म पर काम शुरू कर दिया गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म में सलमान खान संग पहली बार पूजा हेगड़े ऑनस्क्रीन रोमांस करती नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में साउथ सुपरस्टार वेंकटेश भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। देखा जाए तो फैंस को इस नई जोड़ी को स्क्रीन पर देखने की एक अलग किस्म की रूचि है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।