Crime News Indore – हर महीने 50 ऑनलाइन ठगी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर। शहर में ऑनलाइन ठगी की वारदातों में तेजी से वृद्धि हो रही है। हर महीने पचास से ज्यादा ऑन लाइन की शिकायतें पुलिस में दर्ज हो रही है।
अब हालात ऐसे हो गए हैं कि सीएसपी स्तर से सर्कल के मान से नोडल अधिकारियों की नियुक्त करना पड़ा है। पहले इस तरह की ऑनलाइन ठगी की शिकायतें सायबर क्राइम सेल शाखा थाने पर जाती थी।
अब साइबर क्राइम एक्सपर्ट की टीम बनाकर पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने में जुटी है। ठगी के साइबर अपराधों के कई मामलों में शिकायत करने वालों को पैसा भी वापस दिलाया गया है।

सायबर ढाबे भी कर रहे हैं बदमाशी 
अब सायबर ढाबे अपने काम से आगे बढ़कर मनी ट्रांसफर, मनी एक्सचेंज यहां तक कि हवालों कारोबार भी करने लगे हैं।
इन पर भी सख्ती से नियंत्रण नहीं किया गया तो लाखों रूपए के मनी एक्सचेंज फ्राड पकड़ में आएंगे। काले धंधे करने वाले तो अपना पैसा डूबने पर रिपोर्ट तक नहीं करते हैं। जेलरोड भी हवाला कारोबार का गढ़ बना हुआ है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।