Sports News – रूसी हमले में यूक्रेन के दो फुटबॉल खिलाड़ियों की मौत

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में यूक्रेन के दो फुटबॉल खिलाड़ियों की मौत हो गई है। विताली सैपिलो और डेमित्रो मार्टनेनको रूसी हमले में मारे गए हैं। 21 साल के विताली एक युवा खिलाड़ी थे, जो कर्पाटी लिव्स से संबंध रखते थे।

शुक्रवार को उनकी टीम ने उनकी मौत की जानकारी दी। विताली टैंक कमांडर के रूप में यूक्रेन की सेना में शामिल हुए थे। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई थी। वहीं रूसी सेना की बमबारी में डेमित्रो मार्टनेनको की मौत हो गई। रूसी सेना का एक बम डेमित्रो मार्टनेनको के घर पर भी गिरा और उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी। डेमित्रो फुटबॉल क्लब गोस्टमॉल के लिए खेलते थे।

65000 पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ियों के संगठन फिफप्रो ने दोनों खिलाड़ियों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा “हमारी संवेदनाएं यूक्रेन के युवा फुटबॉल खिलाड़ी विताली सैपिलो (210 और डेमित्रो मार्टिनेनको के परिवार, दोस्त और साथी खिलाड़ियों के साथ हैं। इस युद्ध में फुटबॉल की पहली क्षति। भगवान दोनों की आत्मा को शांति दे।”

रूसी सैनिकों से लड़ाई में मारे गए मेलिशेव

युवा स्कीयर येवहेन मेलिशेव भी रूसी सैनिकों के साथ लड़ाई में मारे गए हैं। वे यूक्रेन की सेना का हिस्सा थे और आमने-सामने की लड़ाई में रूसी सेना को रोकने की कोशिश कर रहे थे। 20 साल के मिलेशेव यूक्रेन की जूनियर टीम का हिस्सा थे। उन्होंने दो साल पहले देश की सेना में अपनी सेवा देने के लिए अस्थाई तौर पर स्कीइंग छोड़ दी थी। यूक्रेन की बाइथलॉन फेडेरेशन ने उनकी मौत की पुष्टि की।

युद्ध में कई युवाओं की मौत

यूक्रेन में रूसी सेना के हमले के बाद कई युवाओं की मौत हो चुकी है। इस घटना से एक बार फिर यह सबक मिलता है कि युद्ध का किसी भी देश पर या आम लोगों के जीवन पर क्या असर पड़ता है। यूक्रेन पर रूसी सेना के हमले के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने देश की रक्षा के लिए सेना में शामिल हो रहे हैं। अलग-अलग खेलों के खिलाड़ी अब अपने देश की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं। यूक्रेन के आम नागरिकों ने हथियार उठा लिए हैं और अपनी हिफाजत के लिए तैयार हैं।

हैवीवेट बॉक्सन व्लादिमीर क्लिस्तको और उनके भाई विताली भी यूक्रेन की सेना में शामिल हो चुके हैं। 34 साल के बॉक्सर वैसी लोमाचेंको भी सेना में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने सेना की वर्दी में अपनी फोटो साझा करते हुए रूसी सेना को चेतावनी दी थी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।