Bollywood News – दमदार एक्टर जॉन अब्राहम की फिल्म ‘अटैक’ का नया पोस्टर आया सामने, अप्रैल में रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Bollywood News. बॉलीवुड के दमदार एक्टर जॉन अब्राहम की फिल्म ‘अटैक’ का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। इसी के साथ फिल्म के ट्रेलर के रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है।
वहीं अब फैंस को इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। जॉन अब्राहम ने फिल्म ‘अटैक’ के नए पोस्टर के साथ ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।
एक्टर जॉन अब्राहम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘अटैक 1 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है’।
जॉन अब्राहम के साथ रकुल प्रीत सिंह और जैकलीन फर्नांडीज भी अहम रोल में नजर आएंगी। ‘अटैक’ का ये पहला पार्ट है जिसे अप्रैल में रिलीज किया जाएगा।
‘अटैक’ की जानकारी देते हुए मेकर्स ने बताया कि ‘अटैक’ का ट्रेलर अगले 3 दिनों में रिलीज होगा। इस फिल्म में जॉन अब्राहम सुपर सोल्जर के किरदार में नजर आएंगे।

‘अटैक’ के नए पोस्टर में आप देखते है कि, जॉन अब्राहम का दमदार लुक नजर आ रहा है और वो एक्शन मूड में हैं। इस फिल्म को मशहूर डायरेक्टर लक्ष्य राज आनंद ने डायरेक्ट किया है।

इस पोस्टर को देखने के बाद उनके फैंस लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे है। जॉन अब्राहम इस वक्त काफी व्यस्त है और वो लगातार फिल्मों की शूटिंग में बिजी है।

हाल हीं में जॉन अब्राहम की पठान की रिलीज डेट का ऐलान हुआ। पठान में लीड रोल में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण नजर आएंगे। खबर हैं कि, इस फिल्म में जॉन अब्राहम विलेन का रोल अदा करेंगे।

ये कह सकते है कि, एक्टर साल 2022 में बैक-टू-बैक हिट देकर लोगों का मनोरंजन करने को तैयार हैं। आपको बता दें, जॉन अब्राहम की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है और उनकी फिल्मों का फैंस को हमेशा ही इंतजार रहता है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।