Indore News – पंचतत्व में विलीन हुई श्रीमती शुभांगी भगत

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
5 Min Read

सुहास भगत ने दी मुखाग्नि

मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी नेताओं ने दी अंतिम विदाई

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की माताजी श्रीमती शुभांगी भगत का रविवार को इंदौर के रामबाग स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार हुआ।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शुभांगी भगत के पार्थिव देह को पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी। अंत्येष्टि में पार्टी पदाधिकारी, मंत्रीगण, जनप्रतिनिधीगण, प्रबुद्धजन एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की माताजी श्रीमती शुभांगी भगत का शनिवार को देहांत हो गया था।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को भगत के इंदौर  बंगाली चौराहा स्थित निज निवास 18, नुपुरश्री रेसिडेंसी, ब्रजेश्वरी मेन, गणेश धाम कॉलोनी  पहुंचकर पर शुभांगी भगत के पार्थिव देह को पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी।
प्रदेश के गणमान्य नागरिकों सहित भारी संख्या में लोगों ने पार्थिव देह के अंतिम दर्शन किये। इसके पश्चात निवास के अंतिम यात्रा रामबाग स्थित मुक्तिधाम पहुंची। यहां उनके बड़े सुपुत्र सुहास भगत ने मुखाग्नि दी।
उनके परिवार से सुहास भगत के भाई संदीप भगत, सुनील भगत, काका के पुत्र अशोक रामचन्द्र भगत, पाण्डूराम भगत, पुरूषोत्तम भगत, मामाजी ओमप्रकाश भगत, दामाद विजय घायल, अरूण पोण, बहन नीता घायल, चित्रा पोण परिजनों की उपस्थिति रही।
रामबाग मुक्तिधाम के सभागार में शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि माताजी श्रीमती भगत ने अपने परिवार को संस्कार देने का कार्य किया है।
उन्होंने अपने पुत्र को देश के लिये पूर्ण रूप से समर्पित कर दिया है। परिवार में अच्छे भाव भी जागृत किए है।
वह अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़कर गई है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे ऐसी प्रार्थना करता हूं।
राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रांत संघचालक प्रकाश शास्त्री जी ने कहा कि भगत परिवार में मुझे एवं सभी स्वयंसेवकों को बहुत स्नेह प्राप्त हुआ करता था।
जिसमें सुहासजी की माताजी श्रीमती शुभांगी भगत का बहुत बड़ा योगदान था। माता-पिता अपने पुत्र को देश की सेवा के लिये समर्पित कर दे, यह बहुत कठिन होता है।
परन्तु श्रीमती शुभांगी भगत ने अपने पुत्र को देश की सेवा करने के लिये सहज स्वीकार किया। ये उस परिवार के संस्कार थे। भगत परिवार को इस दुख की घड़ी में दुख सहन करने की ईश्वर शक्ति प्रदान करें।
राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के मालवा प्रांत प्रचारक बलीराम पटेल, प्रदेश सह संगठन मंत्री हितानंद जी, मालवा प्रांत सह कार्यवाह विनीत नवाथे, वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सांसद सुधीर गुप्ता, प्रदेश शासन के मंत्री कमल पटेल, विश्वास सारंग, तुलसीराम सिलावट, ओमप्रकाश सखलेचा, सुऊषा ठाकुर, हरदीपसिंह डंग, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, जीतू जिराती, चिंतामण मालवीय, श्याम महाजन, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, सुश्री कविता पाटीदार, प्रदेश मंत्री केशव भदौरिया, रजनीश अग्रवाल, राहुल कोठारी, जयदीप पटेल, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र पटेल, बाबूसिंह रघुवंशी, अभयप्रताप सिंह यादव, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिला अध्यक्ष डॉ.राजेश सोनकर, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, म.प्र. खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र लिटोरिया, म.प्र. गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन चौधरी, पूर्व मंत्री पारस जैन, भोपाल नगर अध्यक्ष सुमित पचौरी, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरज कैरो, सांसद अनिल फिरोजिया, गुमानसिंह डामोर, डॉ. के.पी. यादव, विधायक रामेश्वर शर्मा, आशीष शर्मा, सुदेश राय, रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, महेन्द्र हार्डिया, सुदर्शन गुप्ता, मधु वर्मा, राजकुमार मेव, पुष्यमित्र भार्गव, प्रमोद पंडित, के.के. श्रीवास्तव, हरिनारायण यादव, गोविन्द मालू, विपीन खुजनेरी सहित गणमान्य नागरिक व बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।