अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 45,000 महिलाओं ने लिया बसों की मुफ्त यात्रा का लुत्फ़

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इंदौर में आधी आबादी ने मुफ्त यात्रा का आनंद उठाया. करीब 45,000 महिलाएं परिवहन बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ उठाते हुए मंजिल तक पहुंचीं.
महिला दिवस पर आधी आबादी को अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड की तरफ से मुफ्त यात्रा की पेशकश की गई थी.
एआईसीटीएसएल के प्रवक्ता ने बताया कि सरकारी क्षेत्र की कंपनी शहर में स्थानीय परिवहन बसें चलाती है. प्रवक्ता के मुताबिक AICTSL  शहरी मार्गों पर करीब 350 बसों के अलावा 11.5 किलोमीटर लंबे बीआरटीएस गलियारे में दो ‘पिंक बसें’ भी चलाती है.

महिला दिवस पर आधी आबादी को सौगात

उन्होंने बताया कि ‘पिंक बसों’ में केवल महिला यात्रियों को सफर की अनुमति है और चालक, परिचालक का दायित्व महिला कर्मचारी ही संभालती हैं.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर में यातायात प्रबंधन का जिम्मा भी पुलिस की महिला अधिकारी-कर्मचारियों ने संभाला और उन्होंने गुलाब के फूल देकर महिला वाहन चालकों का सम्मान किया.

गौरतलब है कि महिलाओं को खास सौगात देने का उद्देश्य घरेलू, कामकाजी महिला या स्कूल जाने वाली छात्राएं को सम्मानित करना है.

45,000 महिलाओं ने लिया मुफ्त यात्रा का मजा

देश भर में 8 मार्च को महिला दिवस का आयोजन किया जाता है. कोरोना महामारी के कारण पिछले 2 सालों से महिला दिवस सीमित दायरे में मनाया जा रहा था.

लेकिन महामारी का असर कम होते ही एक बार फिर महिला दिवस पर कार्यक्रम उत्साह पूर्वक मनाया जाने लगा. इसी कड़ी में महिलाओं को अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड ने 45,000 महिलाओं को परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा कराया.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।