MP News in Hindi – आज के मुख्य समाचार |

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
5 Min Read

Contents

MP News Hindi – 1

 

प्रदेश में भी पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करे सरकार –  कमलनाथ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भोपाल। मध्य प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग तेज होती जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को राजस्थान सरकार की तरह पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए पत्र लिखा है।
कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लिखा है कि राजस्थान सरकार ने जिस तरह से पुरानी पेंशन को बहाल किया है वैसा ही मध्य प्रदेश सरकार को भी करना चाहिए। पुरानी पेंशन बहाली से कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर निश्चिंत हो सकेंगे। कमलनाथ ने कहा कि 1 जनवरी 2005 से लागू नई पेंशन योजना से कर्मचारी सहमत नहीं हैं। वे कई सालों से पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग कर रहे हैं और उसकी बहाली के लिए आंदोलनरत हैं। बता दें मध्य प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारी संगठन 13 मार्च को कलियासोत ग्राउंड नेहरू नगर भोपाल में प्रदर्शन करेंगे और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपेंगे।
नई पेंशन से बुढ़ापे में गुजारा मुश्किल
इससे पहले पुरानी पेंशन बहाली संघ ने बताया था कि मध्य प्रदेश में 1 जनवरी 2005 से नियुक्त होने वाले कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बंद कर नई पेंशन योजना लागू की है। इसके तहत कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर प्रतिमाह 800 से 1 हजार तक पेंशन मिलती है। कर्मचारी संगठन सरकार से लगातार पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि नई पेंशन में बुढ़ापे में कर्मचारियों की आजीविका चलाना मुश्किल हो गया है।

कर्मचारियों का भविष्य शेयर मार्केट पर निर्भर

कर्मचारी संगठनों का कहना है कि नई पेंशन स्कीम में कर्मचारी के कुल वेतन का 10त्न कटोत्रा किया जाता है तथा शासन की ओर से 12त्न राशि जमा की जाती है। इस राशि को शेयर मार्केट में लगाया जाता है जिसके चलते कर्मचारियों का भविष्य शेयर मार्केट के ऊपर निर्भर हो गया है।  इस प्रकार रिटायरमेंट तक  शेयर मार्केट में जमा कुल राशि का रिटायरमेंट होने पर 60त्न कर्मचारी को नकद दिया जाता है तथा शेष 40त्न जमा राशि के ब्याज से प्राप्त राशि को पेंशन के रूप में कर्मचारी को प्रदान किया जाता है जो ऊंट के मुंह में जीरा के समान है।

MP News Hindi – 2

 

युवा कांग्रेस के मध्य प्रदेश प्रभारी ने थामा आप का हाथ, चिंता में पड़े कमलनाथ


भोपाल। मध्य प्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां के बीच गुटबाजी के चलते एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। एमपी यूथ कांग्रेस के प्रभारी अंकित डेढा ने कांग्रेस का दामन छोड़ आप पार्टी में प्राथमिक सदस्यता ले ली है।

उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। जानकारी के मुताबिक अंकित डेढ़ा यूथ कांग्रेस के जबलपुर और छिंदवाड़ा प्रभारी रहे हैं। इसके साथ ही इंडियन नेशनल कांग्रेस के नेशनल सेक्रेट्री भी रहे हैं।

छिंदवाड़ा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का गढ़ माना जाता है और ऐसे में जब यूथ कांग्रेस का प्रभारी इस्तीफा देता है, यह सोचने स्वाभाविक है पार्टी संगठन में गुटबाजी है।

अंकित डेढ़ा ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि आज मैंने अरविन्द केजरीवाल से प्रभावित होकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी जॉन की और कांग्रेस के प्राथमिक सदस्यता से इस्तिफ़ा दिया। आम आदमी पार्टी मज़दूरों, किसानो , मज़लूमो, शोषितों, उत्पीड़ित, वंचितो और सर्व समाज के उत्थान की पार्टी है।

इससे पहले भी कांग्रेस को गुटबाजी के चलते महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग करनी पड़ गई थी। अर्चना जायसवाल को महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाकर नया अध्यक्ष देवा पटेल को चुना गया जिसके बाद भी कई महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता नाराज थी।

अर्चना जायसवाल ने मीडिया से बात करते हुए यह कहा था कि मुझे कठपुतली की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था और जब मैंने कठपुतली बनने से  मना किया तो मुझे पद से हटा दिया गया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।