8 दिवसीय अष्टान्हिका पर्व का शुभारंभ नेमी नगर जैन कालोनी में, 18 मार्च को होगा विश्व शांति महायज्ञ

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

गुरूवर की अगवानी में उमड़ा भक्तों सैलाब, सैकड़ों इंद्र-इंद्राणी बन की पूजा

इन्दौर। सिद्धों की विशेष आराधना के लिए सिद्धचक्र महामंडल विधान किया जाता है। यह ऐसा अनुष्ठान है जो हमारे जीवन के समस्त पाप, ताप और संताप नष्ट करता है। सिद्ध शब्द का अर्थ है कृत्य-कृत्य, चक्र का अर्थ है समूह और मंडल का अर्थ एक प्रकार के वृत्ताकार यंत्र से है, इनको मिलाकर ही सिद्धचक्र बनता है।
यह बात नेमिनागर जैन कालोनी स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में अष्ट दिवसीय फाल्गुनी सिद्धचक्र महापूजा के शुभारंभ पर पुष्पगिरी तीर्थ प्रणेता गणाचार्य पुष्पदंत सागर महाराज ससंघ के शिष्य मुनि प्रगल्प सागर महाराज ससंघ ने कही। मुनि प्रगल्प सागर ने सभी इंद्र-इंद्राणियों को अपने प्रवचन में आगाम ग्रंथों का महत्व बताते हुए कहा कि आगम ग्रंथों के अनुसार मैना सुंदरी ने सिद्ध चक्र मंडल विधान के आयोजन से कुष्ठ रोग से पीड़ित अपने पति श्रीपाल को कामदेव बना दिया था। इसके पूर्व आज प्रातः: विधि कारक की उपस्थिति में भगवान का अभिषेक, शांतिधारा,नित्य नियम पूजन, आचार्य निमंत्रण, ध्वजारोहण, सकलीकरण, विधान पूजन आदि धार्मिक क्रियाएं सम्पन्न हुई।

8 दिवसीय अष्टान्हिका पर्व का शुभारंभ नेमी नगर जैन कालोनी में, 18 मार्च को होगा विश्व शांति महायज्ञ

दिगंबर जैन समाज नेमी नगर जैन कालोनी महामंत्री कैलाश लुहाड़‍िया, डॉ. गिरीश पाटोदी एवं सुदर्शन जटाले ने बताया कि 10 मार्च को प्रातः: विधान के बाद शाम को आनंद यात्रा, भक्ति, आरती तथा शास्त्र प्रवचन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। वहीं सभी धार्मिक क्रियाओं में इंद्र इंद्राणी के रूप में गिरीश निर्मला पाटोदी, अनिल शोभना जैन, राजेश नम्रता पाटोदी, राजेश ममता बज, जम्बू कुमार सरोज कासलीवाल तथा महेंद्र इंदु गंगवाल ने सहभागिता निभाई।
महामंत्री कैलाश लुहाड़‍िया ने बताया कि गुरुवार 10 से 17 मार्च तक रोजाना प्रात: 6.30 बजे अभिषेक, शांतिधारा, नित्य  पूजन, विधान मंडल के साथ शाम के सत्र में आनंद यात्रा, भक्ति, आरती, शास्त्र प्रवचन व सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे। आयोजन में पंकज जैन एंड पार्टी द्वारा संगीत प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं कार्यक्रम का समापन 18 मार्च को विश्व शांति महायज्ञ एवं शोभायात्रा के साथ किया जाएगा। नेमी नगर जैन कालोनी में आयोजित सिद्धचक्र महापूजन में प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 8 दिवसीय महोत्सव के तहत मंदिर व कालोनी को आकर्षक विद्युत सज्जा कर सजाया गया है। जो यहां आने वाले भक्तों के आकर्षण का केंद्र है। वहीं कार्यक्रम का संचालन कुशलराज जैन ने किया एवं आभार अध्यक्ष विमलचंद गंगवाल ने माना।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।