15 मार्च के आसपास एलपीजी के दाम बढ़ने की संभावना,  बुकिंग बढ़ी, सिलेंडर की डिलीवरी  देरी से हो रही 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read
 
भोपाल। लगातार पांच महीनों से घरेलू एलपीजी के दामों में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं करने वाली गैस कंपनियां इस महीने दाम बढ़ा सकती हैं।
इसी को लेकर लोगों ने खाली पड़े सिलेंडरों को भरवाना शुरू कर दिया है और एजेंसियों पर डिलीवरी का लोड बढ़ गया है। ऐसे में 2 दिन में मिलने वाला सिलेंडर अब 5 से 7 दिनों में मिल रहा है।
पांच राज्यों के चुनाव को लेकर पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ सीएनजी और एलपीजी के दामों पर केंद्र सरकार ने कंट्रोल कर रखा था।
चूंकि अब चुनाव निपट गए हैं और परिणाम भी आ गए हैं तो इनके दाम बढ़ना स्वाभाविक है। लोगों को पेट्रोल के साथ-साथ एलपीजी के दाम बढ़ने की चिंता भी सता रही है।
पिछले कुछ दिनों से एचपी, इंडेन और भारत पेट्रोलियम के घरेलू गैस सिलेंडरों की खपत बढ़ गई है। एजेंसियों का कहना है कि ये खपत अस्थायी है, क्योंकि लोगों को लग रहा है कि एलपीजी के दाम ज्यादा बढ़ाए जा सकते हैं, लेकिन 80 से 90 रुपए बढ़ने की संभावना है।
15 मार्च के आसपास ये दाम बढ़ाए जा सकते हैं। गैस एजेंसी संचालक यज्ञेश राठी का कहना है कि जिन लोगों के पास खाली सिलेंडर रखे रहते थे, वे उन्हें भरवाकर रख रहे हैं, ताकि दाम बढ़ने का असर उन पर न पड़े।
इसका असर एजेंसियों पर पड़ गया है और अचानक बुकिंग बढ़ने से डिलीवरी थोड़ा लेट हो रही है। बाकी किल्लत जैसी कोई बात नहीं है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।