म.प्र. राज्य फेंसिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते तीन कांस्य पदक

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

– अकादमी के तीन खिलाड़ी एशियन गेम्स कैम्प के लिए भारतीय टीम में हुए चयनित

भोपाल। अमृतसर, पंजाब में 13 से 16 मार्च, 2022 तक आयोजित सीनियर राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप में मप्र. राज्य फेंसिंग अकादमी की खिलाड़ियों ने तीन कांस्य पदक अर्जित कर प्रदेश को गौरवान्वित किया। इस चैम्पियनशिप के आधार पर एशियन गेम्स की तैयारियों के लिए अप्रैल माह में आयोजित होने वाले भारतीय कैम्प में अकादमी के खिलाड़ी अमित सिंह गुसाई, खुशी दाभाड़े तथा मारिया का चयन हुआ है।

सीनियर राष्ट्रीय फंेसिंग चैम्पियनशिप में अकादमी की तीन खिलाड़ी बेटियों खुशी दाभाड़े ने ईपी तथा अरूणिमा श्रीवास्तव और मारिया ने फोईल इवेन्ट में एक-एक कांस्य पदक अर्जित किए।
म.प्र. राज्य फेंसिंग अकादमी के खिलाड़ी  अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक भूपेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में फेंसिंग खेल की बारिकियां सीख रहे है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।