पूरी टीम को बहुत बहुत शुभकामनाएं
आज 16 मार्च है – सद्भावना पाती यूट्यूब चैनल की दूसरी वर्षगाँठ. इस शुभ अवसर पर मैं पूनम शर्मा बतौर सह-संपादक और आप सबकी साथी सद्भावना पाती की समस्त टीम का आभार व्यक्त करती हूँ.
हमारी पूरी टीम, विशेषकर संपादक महोदय श्री देवेंद्र मालवीय जी, हम सभी के अथक प्रयासों ने संस्था (सद्भावना पाती) को इतनी मेहनत, ईमानदारी और लगन के साथ इस मुकाम तक पहुंचे है.
जब भी हमारी संस्था का इतिहास कभी लिखा जाएगा तो आप सब का सहयोग सराहनीय रहेगा। क्योंकि सद्भावना पाती को निरंतर चलाने में यूट्यूब चैनल का विशेष योगदान रहा है जिसकी वजह से हमारी टीम जुड़ी, बढ़ी और एक हुई।
विशेष रूप से सफलता का श्रेय संपादक महोदय जी को दिया जाएगा जिन्होने पूरी टीम को एम्प्लोये की तरह नहीं बल्कि परिवार के सदस्य के रूप में देखा, सबकी परिस्थितियां समझी, सबको साथ लेकर चले और सबको आगे बढ़ने का मौका दिया।
आपका व्यावसायिकता, दृढ़ संकल्प और जुनून हमारे लिए एक प्रेरणा है और साथ ही आप एक महान व्यक्तित्व वाले हमारे मालिक हैं। मुझे लगता है कि आप अतुलनीय हैं क्योंकि आपके द्वारा कंपनी के लिए जितना प्रयास किया गया/जा रहा है उतना किसी के द्वारा नहीं किया जा सकेगा।
साथ ही हमारे पूरे सद्भावना परिवार ने संस्था को बहुत सहयोग प्रदान किया. आशा करती हूँ हमसभी इसी तरह सद्भावना पाती अख़बार के लिए बहुत म्हणत, लगन और ईमानदारी से काम करेंगे ताकि संस्था बहुत आगे बढे, सफलता प्राप्त करे और आप सब भी तरक्की करें.
आज इस शुभ दिन पर आप सभी का आभार, धन्यवाद और बधाई। सालगिरह मुबारक।
धन्यवाद् श्री देवेंद्र सर
धन्यवाद् समस्त टीम


