बच्चों का विवाद खूनी संघर्ष में बदला, धारदार हथियार और गोलियां चली, सीएम ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हालचाल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

38 घायल, आधा दर्जन की हालत नाजुक, एक की मौत, वाहनों, दुकानो मे लगाई आग, 13 आरोपी गिरफ्तार
सीएम ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हालचाल, आर्थिक सहायता देने का ऐलान
भोपाल। राजधानी के नजदीक रायसेन में बच्चों के बीच हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रुप ले लिया। आगजनी के दौरान लोगों ने पॉच बाईको को आग लगा दी। इस घटना मे करीब 38 लोग घायल हुए हैं, वहीं राजू नाम के युवक की मौत हो गई है। घायलों मे से अधिकतर को इलाज के लिये भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एहतियात के चलते यहॉ इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। ओर भारी पुलिस बल मौके पर पहुचा, जिसने मामला शांत कराया। घटना शुक्रवार रात सिलवानी थाना क्षेत्र के प्रतापगढ़ जैथारी के पास ग्राम खमरिया पौड़ी की है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात आदिवासी समाज के दो लड़के गली से निकल रहे थे। इसी दौरान दूसरे समुदाय के लोगों से किसी बात को लेकर उनकी बहस हुई जो हाथापाई मे बदल गई।
इसके बाद आदिवासी लड़कों ने अपने आधा दर्जन साथियो को बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई, देखते ही देखते दोनों तरफ के लोग बडी सख्या मे लाठी-डंडे लेकर मौके पर आ गये। इसके बाद आदिवासी समाज के लोगों ने आरोपी और उसके 3 बेटों की दुकान और 5 बाइक को आग लगा दी।
वही आरोपी ने कई फायर किए, जिनसे निकले छर्रे लगने से आदिवासी समाज के कई लोग घायल हो गए। आगजनी की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुचां जिसने हालात को नियंत्रण मे करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वही आगजनी के मामले में प्रशासन ने भी कडी कार्यवाही करते हुए आरोपियों के मकान पर हथौडा चलाकर उन्हे तोड दिया।
घायलों का हाल जानने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हमीदिया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिवार को 5 लाख ओर गंभीर घायल को 2-2 लाख और बाकी घायलों के लिए 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की बात कही है। सीएम ने कहा है कि घटना के आरोपियों के खिलाफ कडी से कडी कार्यवाही की जायेगी।
अधिकारियो का कहना है कि घटना को लेकर सिलवानी पुलिस थाने में 16 आरोपियों के खिलाफ मामला कायम किया गया है, ओर 13 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। ऐहतियात के लिये गांव में भारी फोर्स तैनात किया गया है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।