एक अप्रैल से लागू होगी नई गाइडलाइन : दस्तावेजों के पंजीयन की नई  गाइडलाइन को दिया गया अंतिम रूप

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर. इंदौर जिले में अचल संपत्तियों के दस्तावेजों के पंजीयन की नई गाइडलाइन को आज यहाँ कलेक्टर मनीष सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में अंतिम रूप दिया गया।
वर्ष 2022-23 के लिये तैयार यह गाइडलाइन स्वीकृति के लिये अब राज्य स्तर पर स्वीकृति के लिये केन्द्रीय मूल्यांकन समिति को भेजी जा रही है। स्वीकृति के पश्चात यह गाईड लाइन आगामी एक अप्रैल से लागू होगी।
बैठक में कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि इस गाइडलाइन को वास्तविक, व्यावहारिक तथा समुचित आधार पर तैयार किया गया है। गाइडलाइन को अंतिम रूप देने के लिए दावे-आपत्ति भी आमंत्रित किये गये थे।
दावे-आपत्तियों का वास्तविक और व्यावहारिक आधार पर निराकरण किया गया है। बैठक में वरिष्ठ जिला पंजीयक बी.के. मोरे ने बताया कि जिला स्तर की मूल्यांकन समिति की बैठक गत 10 मार्च को आयोजित की गई थी।
इस बैठक में लिये गये निर्णय के आधार पर विभिन्न शासकीय संस्थाओं, इंदौर विकास प्राधिकरण, जिला उद्योग केन्द्र, गृह निर्माण मण्डल एवं आम नागरिकों से दावे-आपत्तियां मंगाई गई थी।
इनसे 60 दावे-आपत्तियां प्राप्त हुई। इनमें से 47 को मान्य किया गया। शेष 13 दावे-आपत्तियां निराधार होने से अमान्य की गई।
इसके आधार पर आज सम्पन्न हुई जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में वर्ष 2022-23 की गाइडलाइन को अंतिम रूप दिया गया है।
यह गाइडलाइन स्वीकृति के लिये केन्द्रीय मूल्यांकन समिति को भेजी जा रही है। स्वीकृति के पश्चात एक अप्रैल से यह लागू हो जायेगी।
इस बैठक में जिला पंजीयक, उप पंजीयक, नगर एवं ग्राम निवेश, इंदौर विकास प्राधिकरण सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।