सीएम हेल्पलाइन से ब्लैकमेल, पांच लाख की डिमांड

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

मध्य प्रदेश में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए बनाई गई सीएम हेल्पलाइन इन दिनों ब्लैकमेलिंग का अड्डा जैसा बन गया है। बुरहानपुर में दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद एक युवक के भाई और उसके माता-पिता को भी दोषी बताते हुए सीएम हेल्प लाइन में शिकायत की गई थी.
जिसकी जांच शुरू होने पर सीएम हेल्प लाइन में गए लोगों ने उनसे पांच लाख रुपए की डिमांड की। नहीं तो उन्हें रेप के केस में फंसाने की धमकी दी थी। जब पुलिस ने इसकी जांच की तो सीएम हेल्प लाइन में गए लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज  कर लिया है।
मामला बुरहानपुर का है जिसमें गणपति नाका पुलिस के पास एक आवेदक इशाक पिता इस्माइल पहुंचा था जिसने शिकायत की थी कि उनका भाई जेल में है। उसने आरोप लगाया कि एक महिला के माध्यम से जमीला बी और मुस्तफा नामक व्यक्तियों ने रेप का केस दर्ज कराया था जिसमें उनका भाई जेल में बंद है।
अब उन्होंने सीएम हेल्प लाइन में शिकायत कर उसे और उसके माता-पिता को भी रेप केस में आरोपी बनाने की शिकायत की है जिसमें जांच शुरू होने के बाद वे पांच लाख रुपए मांग रहे हैं। इन लोगों ने उन्हें धमकाया कि अगर पैसे नहीं देंगे तो वे रेप केस में उन्हें भी आरोपी बनवा देंगे।
पुलिस ने इशाक की शिकायत की जांच की तो जमीला बी और मुस्तफा द्वारा धमकाए जाने की बात सही पाई तो उनके खिलाफ धारा 327 व 34 का मामला दर्ज किया गया।

सीएम हेल्प लाइन पब्लिक पोर्टल जिसमें झूठी शिकायत पकड़ी

बुरहानपुर एसपी  राहुल कुमार लोढा ने बताया कि  सीएम हेल्पलाइन किसी पीडि़त आमजन की शिकायत का निराकरण करने के लिए बनाया गया पब्लिक पोर्टल है।
कई बार लोगों पोर्टल का दुरुपयोग विरोधी पक्ष की झूठी शिकायत करने, सामने वाले पक्ष पर दबाव बनाने, पैसे ऐंठने के लिए किए जाने का मामला सामने आया है।
हेल्प लाइन का दुरुपयोग कर झूठी शिकायत करके रुपए ऐंठने पर बुरहानपुर पुलिस ने कार्रवाई की है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।