सड़क चौड़ीकरण: बड़ा गणपति से श्रीगणेश धर्मस्थलों के बाधक हिस्से हटने लगे

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। बड़ा गणपति के प्रवेश द्वार से अब सड़क चौड़ी करने की बाधाएं दूर हो रही है। बड़ा गणपति के मालिक दाधीच परिवार ने निगमायुक्त से बातचीत के बाद प्रवेश द्वार हटाने की सहमति दे दी है।
इंदौर के महात्मा गांधी मार्ग बड़ा गणपति से कृष्णपुरा छत्री तक की सड़क चौड़ी करने में पंद्रह से ज्यादा धर्मस्थल बाधक है। इनमें से तीन को तोड़कर पीछे हटने पर आज सहमति बन गई है।
बड़ा गणपति का मुख्य द्वार सत्यनारायण मंदिर और बजरंगबली के मंदिर के पुजारियों ने भी शहर के विकास को ध्यान में रखते हुए अपने धर्मस्थलों के बाधक हिस्से हटाने की बात मान ली है।
अब भैरव मंदिरी (छोटा मंदिर) शीतला माता मंदिर बड़ा गणपति के सामने, आर्य समाज मंदिर भवन, रामद्वारा गोराकुंड, अन्नपूर्णा मंदिर गोराकुंड, राम मंदिर खजूरी बाजार सहित छोटे छोटे मंदिर मंदरियों की बाधा हटाई जानी है।
इसके लिए भी सहमति बनाने की कोशिश निगमायुक्त प्रतिभा पाल द्वारा की जा रही है। ऐसा माना जाता है कि एक महीने के भीतर महात्मा गांधी मार्ग के सभी धर्मस्थल सड़क को चौड़ा करने में रास्ता दे देंगे।

गंगवाल से सरवटे भी हटने लगे

गंगवाल बस स्टैंड से सरवटे बस स्टैंड सड़क पर भी मंदिर मस्जिद दरगाहों के बाधक हिस्सों को हटाने की शुरूआत इस बार सिलावटपुरा और मच्छी बाजार नया पीठा की मस्जिद से हुई है। इनके हटते ही मंदिर भी हट जाएंगे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।