स्वच्छता मॉडल का सर्वे करने के लिए वर्ल्ड बैंक की टीम पहुंची इंदौर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

टीम द्वारा किया जाएगा इंदौर में स्थापित बायो सीएनजी प्लांट एवं उच्च गुणवत्ता के वेस्ट सेग्रीगेशन का अध्ययन

इंदौर। इंदौर पूरे देश में सबसे स्वच्छ शहर के रूप में प्रसिद्ध है। लगातार पांच वर्षों से स्वच्छता के क्षेत्र में नंबर वन रहे इंदौर में विगत माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एशिया के सबसे बड़े बायो सीएनजी प्लांट का लोकार्पण किया गया था।
केंद्र सरकार द्वारा इसी तर्ज पर देश के विभिन्न शहरों में बायो सीएनजी प्लांट स्थापित करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है।
इंदौर की सफलता को अन्य शहरों में भी दोहराया जा सके इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा वर्ल्ड बैंक के सहयोग से विस्तृत सर्वे एवं अध्ययन कराया जा रहा है।
इसी क्रम में इंदौर के मॉडल का अध्ययन करने के लिए वर्ल्ड बैंक की टीम इंदौर जिले पहुंची। टीम के सदस्यों ने शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह से भेंट की।
कलेक्टर सिंह ने वर्ल्ड बैंक की टीम के सदस्यों को इंदौर शहर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, वेस्ट सेग्रीगेशन तथा बायो सीएनजी प्लांट के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
कलेक्टर ने बताया कि इंदौर जिले में स्वच्छता के क्षेत्र में जो सफलता हासिल की है उसमें शहर की जनता का महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जनप्रतिनिधियों, मीडिया, प्रशासन एवं नागरिकों के सहयोग और समन्वय से इंदौर लगातार पांच बार से स्वच्छता में नंबर वन आ रहा है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 से इंदौर शहर के स्वच्छता मॉडल का अध्ययन करने देश भर से लगभग 600 से 700 लोकल बॉडीज तथा विभिन्न देशों से 40 से अधिक डेलिगेट्स इंदौर का भ्रमण कर चुके हैं।
उन्होंने बताया कि इंदौर बायो सीएनजी प्लांट के हाई कैलोरिफिक वैल्यू का सबसे महत्वपूर्ण घटक इंदौर का उच्च गुणवत्ता का वेस्ट सेग्रीगेशन है। जो यूरोपीय देशों की तुलना में भी कई गुना ज्यादा बेहतर है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।