इंदौर : आज राष्ट्रपति करेंगे इंदौर जिले को राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर . पांच बार देश के सबसे स्वच्छ शहर घोषित हुए इंदौर के खाते में एक और उपलब्धि अर्जित हुई है। तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार-2020 में पश्चिम जोन में इंदौर सर्वश्रेष्ठ जिला रहा।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 मार्च को दिल्ली के विज्ञान भवन में इंदौर को राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।

कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि सेंट्रल ग्राउंडवाटर टीम द्वारा जल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए जिले का सर्वे किया गया था। इसमें कई मापदंडों पर इंदौर खरा उतरा।

जल संरक्षण, वॉटर रीसाइक्लिंग, सीवरेज प्रणाली प्रबंधन आदि घटको का टीम द्वारा अवलोकन किया गया। सर्वे के दौरान टीम ने इंदौर नगर निगम द्वारा सभी सीवरेज प्लांट की टेपिंग,आवासीय और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले अवशिष्ठ मल-जल को उपचार के बाद ही पयार्वरण में छोड़े जाने,वेस्ट-वॉटर का पुन: उपयोग आदि गतिविधियों की प्रशंसा की।
सर्वे में पाया गया कि इंदौर में 16 हजार प्राइवेट प्रतिष्ठानों में रूफटॉप वाटर रिचार्जिंग यूनिट्स लगाए जा चुके हैं।
इसी तरह 1500 शासकीय कार्यालयों में भी वॉटर रिचार्जिंग यूनिट्स लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि टीम द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेत तालाब, चेक डैम निर्माण एवं जल संरक्षण उपायों से आया पानी के स्तर में बदलाव का भी आकलन किया गया। कलेक्टर ने बताया कि 29 मार्च को इंदौर की ओर से सांसद शंकर लालवानी राष्ट्रीय जल पुरस्कार को ग्रहण करेंगे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।