- कांग्रेस सेवादल का होली मिलन
- सतना जिले के वेंकटेश मंदिर में कांग्रेस सेवादल की सतना शहर इकाई ने होली मिलन का कार्यक्रम रखा था जिसमें कई कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान हाल ही में प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बने विजय रिझवानी ने पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। नियुक्ति से उत्साहित रिझवानी ने कमलनाथ जिंदाबाद के नारे लगा दिए तो वहां मौजूद सतना शहर के कांग्रेस महामंत्री संदीप सिंह अरोरा को नागवार गुजर गया। वे गुस्से में लाल हो गए और कमलनाथ को लेकर अपशब्दों का उपयोग करते हुए नारे बंद करा दिए। वायरल हो रहे वीडियो में कमलनाथ को नेता मानने से भी इंकार करते नजर आ रहे हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ही अपना लीडर बता रहे हैं।
- डायल 100 को सूचना दी गई
धड़ों में बटी कांग्रेस पार्टी की गुटबाजीअब तक खुलकर सामने नहीं आई थई लेकिन सतना जिले में जिले के पदाधिकारियों की मौजूदगी में कमलनाथ के नेतृत्व को मानने से इनकार करने की बात की गई। कांग्रेस में अनुशासन में रहने वाले सेवादल के एक कार्यक्रम में कांग्रेस नेता पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व पर आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों के बीच गालीगलौच हुई तो और एक नेता ने थाने में शिकायत भी कर दी। है।
कांग्रेस सेवादल का होली मिलन
सतना जिले के वेंकटेश मंदिर में कांग्रेस सेवादल की सतना शहर इकाई ने होली मिलन का कार्यक्रम रखा था जिसमें कई कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान हाल ही में प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बने विजय रिझवानी ने पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। नियुक्ति से उत्साहित रिझवानी ने कमलनाथ जिंदाबाद के नारे लगा दिए तो वहां मौजूद सतना शहर के कांग्रेस महामंत्री संदीप सिंह अरोरा को नागवार गुजर गया। वे गुस्से में लाल हो गए और कमलनाथ को लेकर अपशब्दों का उपयोग करते हुए नारे बंद करा दिए। वायरल हो रहे वीडियो में कमलनाथ को नेता मानने से भी इंकार करते नजर आ रहे हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ही अपना लीडर बता रहे हैं।
डायल 100 को सूचना दी गई
दोनों नेताओं के बीच की तल्खी अपशब्दों में बदल गईं। कुछ ने बीच बचाव किया। बात नहीं बनी तो रिझवानी ने डायल 100 को फोन लगा दिया। हालांकि पुलिस नहीं पहुँची। इधर, नाराज पीसीसी सदस्य रिझवानी ने सीएसपी को लिखित शिकायत दी है जिसमें शहर महामंत्री अरोरा द्वारा जान से मारने की धमकी देने का जिक्र किया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा की प्रदेश कांग्रेस कमेटी किस पर क्या एक्शन लेती हैं।


