टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित – राष्ट्रपति द्वारा दिया गया अवार्ड

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

Sports News. ओलंपिक गोल्ड विजेता नीरज चोपड़ा को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया है.
टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने जैवलिन ​थ्रो में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल जीतने से विश्व में भारत का नाम भी उंचा हुआ है. इसके साथ ही नीरज चोपड़ा के नाम अवार्ड्स की झड़ी लग गई है.
नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद 14 एथलीटों को पीछे छोड़ते हुए दूसरा मुकाम हासिल किया है. खेलों के महाकुंभ टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने से पहले नीरज चोपड़ा की रैकिंग 16 थी. ओलंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने रैंकिंग के मामले में दुनिया के कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया.
आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में गोल्ड मेडल तरफ से ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले एथलीट हैं. नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर का थ्रो कर यह स्वर्णिम उपलब्धि हासिल की.
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।