लोकायुक्त की छापामार कार्रवाई :  बैंक मैनेजर ने किसानों के ऋण माफी योजना में की बड़ी हेराफेरी, छापे में करोड़ों संपत्ति मिली

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। शहर के मानवता नगर में नर्मदा झाबुआ बैंक के मैनेजर राजा राम शिंदे के यहां लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार सुबह छापामार कार्रवाई की।
लोकायुक्त को आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। लोकायुक्त की चार टीमों की इंदौर सहित मनावर व कुक्षी में भी यह कार्रवाई की है।
मुख्य कार्रवाई मनावर में हुई। राजा राम शिंदे के पास से करोड़ों रुपए की संपत्ति मिली है, जिसमें कारें, मकान, दो पहिया वाहन शामिल हैं।

राजा राम शिंदे इस समय मनावर में पदस्थ हैं और लोकायुक्त की मुख्य कार्रवाई मनावर में ही की गई है। इसके अलावा कुक्षी में भी कार्रवाई की गई।
राजा राम की नर्मदा झाबुआ बैंक में पोस्टिंग क्लर्क के तौर पर हुई थी और दो साल पहले ही पदोन्नत कर मनावर में प्रबंधक बनाया गया था। राजा राम के खिलाफ बैंक में भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। राज्य सरकार की किसानों के ऋण माफी योजना में राजा राम ने रुपए लेकर हेरफेर किया था। राजा राम के दो बेटे हैं। एक बेटा मनावर में ही वकील है और दूसरा बेटा इंदौर में इंडिया बुल्स ट्रेडिंग कंपनी में है। इंदौर में लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई इसी बेटे के यहां की है। मानवता नगर में उसका छोटा बेटा किराए के फ्लैट में रहता हैं। कुक्षी में भी मकान था जो किराए पर दे दिया। अभी तक राजा राम के पास से, पत्नी की संपत्ति (जमीन) हटाने के बाद दो करोड़ की अनुपातहीन संपत्ति मिली है। इसमें कारें, जमीन, मकान व दो पहिया वाहन शामिल है।

रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

बुधवार को सुबह कुक्षी और मनावर स्थित निवास पर आकस्मिक रूप से लोकायुक्त पुलिस पहुंची और संपत्ति के रिकॉर्ड से लेकर अन्य ब्यौरा खंगाला है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।