MP Top News Hindi – मध्यप्रदेश न्यूज़

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
7 Min Read

MP News- 1

मप्र में व्यापम ने शिक्षक वर्ग-3 परीक्षा की आंसर शीट वेबसाइट से वापस ली, कांग्रेस ने कहा ”डर अच्छा है”

मध्य प्रदेश के बहुचर्चित व्यापमं घोटाले में शिक्षक वर्ग-3 और आरक्षक भर्ती परीक्षा को व्यापमं घोटाला- 2 बताया जा रहा है जिसको लेकर कांग्रेस आक्रामक हो गई है। इस बीच व्यापमं ने शिक्षक वर्ग-3 की आंसर शीट को वेबसाइट पर अपलोड करने के बाद उसे हटा लिया है जिस पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने तंज कसा है और कहा कि डर अच्छा है।

मध्य प्रदेश में व्यापमं की परीक्षाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। शिक्षक वर्ग- 3 की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। इसमें व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रश्न पत्र कथित रूप से वायरल हुआ तो इसको लेकर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई है। मगर एफआईआर दर्ज होने के बाद भी कांग्रेस नेता आक्रामक बने हुए हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने व्यापमं के आंसरशीट वापस लिए जाने की पोस्ट ट्विटर पर पोस्ट की है जिसमें उन्होंने डर अच्छा है, लिखते हुए सीबीआई जांच की मांग उठाई है। यादव ने कहा है कि आंसर शीट अपलोड किए जाने के चार घंटे के भीतर ही उसे हटा लिया गया है। उन्होंने पूरी परीक्षा को रद्द करने की मांग की है। वहीं, राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने भी कहा है कि आरक्षक, टीचर्स और कृषि विस्तार अधिकारी की परीक्षा में धांधली का खुलासा हुआ है और अब यह व्यापमं घोटाला 2 कहा जा रहा है।

आरक्षक भर्ती परीक्षा पर भी कांग्रेस ने उठाए थे सवाल


पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के रिजल्ट में क्वालिफाइड और नॉट क्वालिफाइड को लेकर परीक्षार्थियों ने सवाल उठाए थे। इसको लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने इसमें सीबीआई जांच की मांग की थी और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बंगले पर भी परीक्षार्थियों में से कई ने धरना दिया था। इसमें गृह मंत्री ने जांच का आश्वासन दिया। इन सभी परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोपों से व्यापमं एक बार फिर घिर चुका है।

MP News- 2

 

ऑनलाइन गेम वजह इंदौर?  छात्र ने टाई से लगाई फांसी, शरीर निर्वस्त्र, हाथ-पैर बांधे और मुंह में टमाटर 

 

इंदौर कक्षा 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अपने घर में स्कूल की टाई से छात्र का शव फंदे पर लटका था। उसके हाथ-पैर बंधे थे और शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। मुंह में टमाटर रखा था। मामला आत्महत्या का लग रहा है मगर परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।

पुलिस के अनुसार छात्र का नाम विवेक कोल्हे है। वह वल्लभ नगर में रहता था और कक्षा 12वीं का छात्र है। घर की स्थिति ठीक नहीं है। पिता स्कूल की बस चलाते हैं और मां भी दूसरे घरों काम में करतीं हैं। भाई रोहित नौकरी करता है। मंगलवार को घर के सभी लोग अपने-अपने काम से गए हुए थे। विवेक घर पर अकेला था। उसने पहले टाई का फंदा बनाकर गले में डाला। इसके बाद अपने दोनों हाथों में रस्सी लपेटकर लोहे के पाइप से बांध लिए। विवेक का भाई रोहित जब घर पहुंचा तो उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन काफी देर तक कोई नहीं आया। रोहित ने धक्का मारकर जैसे-तैसे दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो विवेक फंदे से लटका हुआ था। रोहित ने उसे तत्काल नीचे उतारा। जिसके बाद उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रोहित ने बताया कि विवेक के दोनों हाथ पीछे से बंधे हुए थे। गले में प्लास्टिक की नली लिपटी थी और मुंह में टमाटर था। दोनों हाथों के बीच पाइप फंसा हुआ था। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। इधर घटना के बाद पुलिस ने विवेक के दोस्तों से बात की। सभी का कहना है कि विवेक ऑनलाइन गेम खेलता था। दोपहर में घर के सामने रहने वाली महिला से विवेक ने हथौड़ी ली थी। इसके बाद उसे किसी ने नहीं देखा। दरवाजा भी अंदर से बंद होने के कारण पुलिस आत्महत्या की बात कह रही है। वहीं स्पेशल टीम का कहना है कि यदि हत्या होती तो संघर्ष के निशान होते। बताया जा रहा है कि छात्र के मोबाइल का फ्लैश चालू था और वीडियो रिकॉर्डिंग भी हो रही थी। यह भी हो सकता है ऑनलाइन गेम का टास्क पूरा करते हुए उसने जान दी हो। पुलिस जांच कर रही है।

MP News- 3

 

इंदौर: बालकनी की रेलिंग से नीचे जा गिरा दो साल का मासूम, गई जान 

बालकनी में खेल रहा दो साल का बच्चा नीचे जा गिरा। सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक घर में इकलौता बेटा था।

जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार शाम को कृष्णबाग कॉलोनी में हुई। बच्चे का नाम आर्य़न है। उसके पिता राजवीर जाटव भमोरी स्थित कैंटीन में काम करते हैं। शाम को वे कैंटीन से घर पहुंचे। बेटा आर्यन उस समय घर की बालकनी में खेल रहा था। दरवाजे की आवाज आने पर मां राजमणि दरवाजा खोलने पहुंची। इसी दौरान बेटा बालकनी की रेलिंग पर चढ़ गया और संतुलन बिगड़ने पर नीचे रोड पर जा गिरा। बालकनी में बेटा नहीं देखा तो पति-पत्नी ने उसे ढूंढा। रोड वह वह बेसुध पड़ा दिखाई दिया। उसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां से एमवाय भेजा गया। देर रात उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार मूल रूप से शिवपुरी का निवासी है। चार साल पहले राजवीर की शादी हुई थी। नौकरी के लिए इंदौर आकर किराये के मकान में रहते थे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।