मप्र की सकल राजस्व प्राप्तियों में 17.13 प्रतिशत की बढ़ोतरी, जीएसटी में 102.81 प्रतिशत रही उपलब्धि

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इन्दौर। राज्य शासन की बेहतर कर नीति, वित्तीय अनुशासन और करदाताओं को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के परिणामस्वरूप वित्तीय वर्ष 2021-22 में सकल राजस्व प्राप्तियों में 17.13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
पिछले वर्ष सकल राजस्व प्राप्ति 57,720 करोड़ रूपये थी, जो इस वर्ष 67609 करोड़ रूपये हो गई हैं। यह पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 17.13 प्रतिशत अधिक है।

वाणिज्यिक कर विभाग के अनुसार जीएसटी का लक्ष्य 21600 करोड़ रूपये का था, जिसके विरूद्ध 22206.01 करोड़ रूपये की प्राप्ति हुई।
इस प्रकार प्राप्तियों में 102.81 प्रतिशत की उपलब्धि रही। नान जीएसटी करों में 16,540 करोड रूपये का लक्ष्य था, जिसके विरूद्ध 16745.35 करोड़ रूपये प्राप्ति कर 101.24 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल की गई।
पंजीयन और स्टांप शुल्क में 7400 करोड़ रूपये के लक्ष्य के विरूद्ध 8164.85 करोड़ रूपये प्राप्ति कर 110.34 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई। आबकारी में 10,340 करोड़ रूपये लक्ष्य के विरुद्ध प्राप्ति 10386 करोड़ रूपये रही, जो 100.45 प्रतिशत है।
 

वित्त मंत्री देवड़ा ने करदाताओं का जताया आभार


वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने सभी करदाताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह करदाताओं में सरकार की नीतियों में विश्वास को दर्शाता है।
विकास के प्रति प्रतिबद्धता के चलते करदाताओं का प्रदेश के विकास में सराहनीय योगदान है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि करदाताओं के सहयोग के बिना हासिल नहीं हो सकती थी।
उन्होंने सभी करदाताओं को अपना कर दायित्व पूरी ज़िम्मेदारी से निभाने के जज्बे की सराहना की है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।