गौवंश को तत्काल चिकित्सा सुविधा हेतु प्रदेश के सभी जिलों को एक-एक एम्बुलेंस वाहन देगी राज्य सरकार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इन्दौर। मप्र राज्य शासन द्वारा गठित म.प्र. गौ पालन बोर्ड के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद ने आज यहां रेसीडेंसी कोठी पर जिले की गौशालाओँ के संचालकों एवं प्रबंधकों से चर्चा के दौरान बताया कि राज्य सरकार जल्द ही सभी जिलों के लिए एक-एक एम्बुलेंस वाहन प्रदान करेगी, जिससे गौवंश को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। सरकार जबलपुर के पास 530 एकड़ भूमि पर गौवंश के लिए अभ्यारण्य बना रही है। यदि राज्य के अन्य जिलों में भी पर्याप्त भूमि मिले तो वहां भी ऐस अभ्यारण्य बनाए जा सकेंगे। गोचर की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने की कार्रवाई भी तत्परता से की जाएगी।
स्वामी अखिलेश्वरानंद ने आज जिले की गौशालाओं के संचालकों एवं प्रतिनिधियों के साथ रेसीडेंसी कोठी पर मुलाकात की। इस दौरान मां पराम्बा गौभक्त मंडल के योगेश होलानी ने उन्हें बताया कि प्रदेश में नंदी की संख्या काफी कम है, इसके कारण गौवंश के प्रजनन में अच्छी नस्ल के बछड़ों की कमी महसूस की जा रही है। यदि बोर्ड की ओर से नंदी वन बनाने की योजना प्रारंभ की जाए तो इस समस्या का हल हो सकेगा। गौवंश के लिए चिकित्सा व्यवस्था में कसावट लाने की बात पर स्वामी अखिलेश्वरानंद ने कहा कि सरकार सभी जिलों को एक-एक एम्बुलेंस वाहन देने जा रही है, जिससे गौवंश को तत्परता के साथ उपचार सुविधा मिल सकेगी। इसके अलावा बैठक में मौजूद इन्दौर के पशु पालन विभाग के संयुक्त संचालक ने भी इस सुझाव पर सहमित दी कि गौशालाओं में पशु चिकित्सक एक निश्चित दिन पर पहुंचकर गौवंश का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। होलानी ने गोचर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की भी मांग की। इस पर स्वामी अखिलेश्वरानंद ने कहा कि हमने राज्य सरकार से गोचर भूमि के कब्जे हटाने के अधिकार देने की मांग की है। शासन से अधिकार मिलते ही बोर्ड द्वारा गोचर भूमि को मुक्त कराने की कार्रवाई तत्परता से की जाएगी। बैठक में मुरारीलाल तिवारी गौशाला की ओर से राधेश्याम शर्मा गुरूजी, अहिल्यामाता गौशाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष रवि सेठी, कजलीगढ़ गौशाला के अग्निहोत्री, गोपाल गौशाला सगड़ौद सहित विभिन्न गौशालाओं के प्रतिनिधि एवं पशु पालन विभाग के संचालक जी.एस. डाबर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
स्वामी अखिलेश्वरानंद ने कहा कि गौवंश की सुरक्षा और संवर्धन के लिए राज्य सरकार पूरी तरह संवेदनशील है। दूर-दराज की जिन गौशालाओं में पशु चिकित्सक समय पर नहीं पहुंच पाते हैं, वहां गौसेवको में से किसी एक का चयन कर उसे गौ चिकित्सा के लिए प्रशिक्षण देने की भी योजना है ताकि गौवंश को समय पर प्रारंभिक उपचार मिल सके।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।