शिल्पा शेट्टी के पति दिखे सिर से पैर तक काले कपड़ों में ढंके, हुए जमकर ट्रोल लोगों ने बोला ऐसा काम ही क्यों करते हो

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

मुंबई। शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) रविवार को अपनी पूरी फैमिली के साथ फिल्म देखने के लिए पहुंचे। इस दौरान राज कुंद्रा जुहू पीवीआर के बाहर नजर आए।

हालांकि, पहली नजर में तो लोग राज कुंद्रा को पहचान ही नहीं पाए। उन्होंने काले कपड़ों से अपना पूरा चेहरा ढंक रखा था। राज कुंद्रा को इस तरह मुंह छुपाता देख सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया।

एक शख्स ने लिखा- ऐसा काम ही क्यों करते हो कि मुंह छुपाना पड़े। एक और शख्स ने कहा- खुद का मुंह, खुद ही काला कर लिया। एक अन्य शख्स ने बोला- मुंह काला करके मुंह छुपाते फिर रहे हैं।

राज कुंद्रा के साथ उनकी सास सुनंदा शेट्टी, साली शमिता शेट्टी और पत्नी शिल्पा शेट्टी नजर आईं। बता दें कि राज कुंद्रा को पोर्न कंटेंट केस में करीब दो महीने तक जेल में रहना पड़ा था।

राज कुंद्रा को इस हाल में देख एक बार तो शिल्पा शेट्टी भी हैरान रह गईं। शिल्पा का चौंकते हुए रिएक्शन देखने लायक था। बता दें कि शिल्पा अब दो बच्चों बेटे वियान और बेटी समीशा की मां हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।