अब सरकार ला रही मिशन रोजगार : इस साल 50 हजार को मिलेगी नौकरी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

भोपाल। राज्य सरकार मिशन रोजगार के तहत बड़ा प्रयोग करने जा रही है। उद्यमिता विकास केंद्र (सेडमैप) नया एग्जाम सिस्टम तैयार कर रहा है। यह केन्द्र इस साल विभागों में करीब 50 हजार भर्तियां करेगा। मैरिट के आधार पर पदस्थापना की जाएगी।
योजना के अंतर्गत एक रोजगार पोर्टल बनाया जाएगा, जो एम्पलायर और एम्पलाइ (कर्मचारी) दोनों के लिए होगा।
इसमें एम्पलाइ का बायोडाटा भी रहेगा। एम्पलाइ और एम्लायर को इसमें रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसी पोर्टल के जरिए सेडमैप एग्जाम भी कराएगा। परीक्षा कराकर लिस्ट ऑनलाइन घोषित की जाएगी।
अभी सेडमैप के जरिए 373 सरकारी दफ्तरों में रोजगार दिया गया है। डायरेक्टर अनुराधा सिंघई के अनुसार, उनके पास विभागों से करीब तीन हजार ट्रेंड मैनपावर की मांग रहती है। यह मांग और बढ़ेगी। इस कारण रोजगार मैप तैयार किया है।
व्यापमं में गड़बड़ियों से सबक लेकर एग्जाम के पेपर स्पेशल पैनल से तैयार कराए जाएंगे। परीक्षा ऑनलाइन होगी। इसे देने के तुरंत बाद नंबर पता चल जाएंगे। पेपर कैमरे की निगरानी में होंगे। यह भी पहले से तय रहेगा कि किस प्रश्न या सेक्शन के लिए कितने नंबर मिलेंगे। एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा और एमएसएमई सचिव पी नरहरि के स्तर पर भी प्लान किया गया है।
स्कोर बोर्ड के आधार पर नियुक्ति
प्रदेश में युवाओं को रोजगार के लिए रोजगार पोर्टल का प्लान बनाया है। इसमें पात्रता परीक्षा कराई जाएगी। यह नीट-जेई के स्तर की कराएंगे। इसके बाद स्कोर बोर्ड के आधार पर सरकारी दप्ततों में नियुक्तियां मिल सकेंगी। हमारा लक्ष्य पचास हजार भर्ती कराने का है।
अनुराधा सिंघई, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, उद्यमिता विकास केंद्र।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।