पीपल्याहाना क्षेत्र के नंदगांव में निःशुल्क चिकित्सा केन्द्र की स्थापना, 5 हजार वर्गफीट में ओपीडी प्रारंभ की जाएगी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इन्दौर। शहर के पीपल्याहाना, निधिवन कॉलोनी के पास स्थित नंदगांव में क्षेत्र के रहवासियों की जरूरत को देखते हुए भागीरथ रामविलास राठी पारमार्थिक न्यास की ओर से एक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना की जा रही है, जहां क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क उपचार एवं परामर्श मिल सकेगा। इसके लिए नंदगांव में 5 हजार वर्गफीट में ओपीडी प्रारंभ की जाएगी, जहां आम लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
ट्रस्ट के प्रमुख एवं गीता भवन ट्रस्ट के मंत्री रामविलास राठी ने बताया कि वे पिछले 45 वर्षों से गीता भवन से जुड़े हैं। गीता भवन ट्रस्ट की ओर से पीड़ित मानवता की सेवा के लिए किए जा रहे कार्यों से प्रेरणा लेकर उन्होंने अपने परिजनों की स्मृति में यह निःशुल्क चिकित्सा परामर्श केन्द्र खोलने का निर्णय लिया है।
अपने इस संकल्प की पूर्ति के लिए पांच वर्ष पहले मौन व्रत भी रखा और नए ट्रस्ट का गठन कर इस सेवा की शुरुआत करने की दिशा में नंदगांव क्षेत्र में स्वतंत्र ओपीडी का निर्माण भी कराया है, जहां प्रतिदिन एक योग्य चिकित्सक पैरामेडिकल स्टाफ के साथ अपनी सेवाएं देंगे।
समय-समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा यहां निःशुल्क शिविर लगाने एवं मरीजों को निर्धारित मेडिकल स्टोर्स से दवाइयों की खरीदी पर छूट दिलवाने की भी योजना है। इस केन्द्र का शुभारंभ इसी माह कराने की तैयारियां की जा रही है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।