प्रधानमंत्री का विरोध करने वाले मंत्रीओमप्रकाश सकलेचा को कांग्रेस का धन्यवाद , पीएम मोदी को आईना दिखाने की डिमांड

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

प्रदेश के एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा के बयान के बाद कांग्रेस ने उन्हें थैंक यू कहा है। मंत्री ने पीएम मोदी की बात का खुलेआम विरोध किया। पीएम मोदी ने कहा था, पार्टी में परिवारवाद से आए नेता पुत्रों को कोई भी पद नहीं दिया जाएगा। इस पर मंत्री सकलेचा ने सार्वजनिक मंच से कहा, गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, गोपाल भार्गव के पुत्रों को टिकट देना चाहिए, अगर वे राजनीति में अच्छा काम कर रहे हैं। मंत्री के इसी बयान को लेकर कांग्रेस ने पोस्टर लगाकर उन्हें धन्यवाद किया।

कांग्रेस ने मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा से महंगाई को लेकर पीएम को आईना दिखाने की डिमांड भी की है। इसे लेकर शहर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल, सूचना अधिकार प्रकोष्ठ अध्यक्ष गिरीश जोशी ने सोमवार को एक पोस्टर जारी किया है। जिसमें बीजेपी के मंत्री उनके स्व. पिता का तो चेहरा लगाया ही, साथ ही पीएम मोदी का चेहरा आईने में लगाया है। कांग्रेस बढ़ती मंहगाई और बीजेपी के कई मुद्दों पर पोस्टर लगाकर विरोध कर रही है। पार्टी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा के बयान पर पोस्टर के साथ एक बार फिर मैदान में है।

महंगाई को लेकर भी दिखाएं आईना


कांग्रेस लगातार बढ़ती मंहगाई को लेकर अलग-अलग प्रकार से प्रदर्शन कर विरोध जता रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेताओं ने मंत्री सकलेचा से मंहगाई, बेरोजगारी पर भी पीएम मोदी को आईना दिखाने की डिमांड की है। कांग्रेस नेताओं ने एक पोस्टर तैयार किया है। जिसमें उन्होंने एक तरफ पूर्व सीएम स्व. वीरेंद्र कुमार सकलेचा और दूसरी तरफ मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा के फोटो लगाए हैं और बीच में आइने में पीएम नरेंद्र मोदी का फोटो लगाया है। लिखा है आईना देखिए आदरणीय मोदी जी। मंत्री सकलेचा के लिए लिखा है धन्यवाद आपका, आपने मोदी जी को आईना दिखाया, परिवारवाद की राजनीति का मतलब समझाया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।