इन्दौर। मध्य प्रदेश के तीन वरिष्ठ लघुकथाकार श्रीमती ज्योति जैन, राम मूरत ‘राही’ (इन्दौर) एवं संतोष सुपेकर (उज्जैन) की प्रतिनिधि लघुकथाओं पर बेगूसराय (बिहार) के निर्देशक, पटकथाकार एवं अभिनेता अनिल कुमार पतंग ने शार्ट फिल्में बनाई हैं, जिनकी एडिटिंग मुंबई में की गई है। ये शार्ट फिल्में हैं औकात (ज्योति जैन) स्वाभिमानी (राम मूरत ‘राही’) सिस्टम दोष एवं अंतिम इच्छा (संतोष सुपेकर) ये फिल्में यूट्यूब पर देखी जा सकती हैं। इस विशेष उपलब्धि पर प्रदेश के साहित्यकारों ने हर्ष व्यक्त किया है।
प्रदेश के तीन लघुकथाकारों की रचनाओं पर बनी शॉर्ट फिल्में
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati)
(भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381)
"दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं।
हम क्यों अलग हैं?
बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है।
हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।

