साधना नगर जिनालय पर आठ दिवसीय जैनत्व बाल संस्कार शिविर का निःशुल्क आयोजन कल से

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

आसपास की 40 कालोनियों में वाहन रैली निकालकर घर-घर दिया न्यौता, 600 बच्चे शामिल होंगे

इन्दौर। एयरपोर्ट रोड स्थित पंच बालयति जिनालय पर ग्रीष्मकालीन जैनत्व बाल संस्कार शिविर 24 अप्रैल से 1 मई तक आयोजित होगा। इस शिविर में 8 से 16 वर्ष आयु समूह के 600 से अधिक बच्चे सदाचार, अनुशासन एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के साथ जैन धर्म की शिक्षा प्राप्त करेंगे। इन्हें संस्कारित करने हेतु देश के विभिन्न शहरों से 15 से अधिक विद्वान आएंगे।

कार्यक्रम संयोजक विजय बड़जात्या, पं. तेजकुमार गंगवाल एवं महामंत्री सुशील काला ने बताया कि पिछले 21 वर्षों से चल रहे इस शिविर में सुबह 6.30 से 11.45 बजे तक प्रवेश लेने वाले बच्चों को निःशुल्क किट-बैग, धार्मिक पुस्तकों के साथ सुबह दूध, चाय-नाश्ता एवं दोपहर का भोजन भी दिया जाएगा।
डॉ. कमल पंचोली इन बच्चों को धार्मिक पुस्तकें प्रदान करेंगे। शिविर में दूरदराज कालोनियों से आने वाले बच्चों के लिए बसों की व्यवस्था योगेन्द्र गादिया परिवार की ओर से निःशुल्क रहेगी।

बच्चों को सुबह 6.30 बजे से देव दर्शन, अभिषेक, पूजन के प्रशिक्षण के बाद सामूहिक कक्षा में प्रथम सत्र में शास्त्र, प्रवचन, बाल बोध, वीतराग विज्ञान, पाठमाला आदि की शिक्षा दी जाएगी। शिविर के अंतिम दिनों में एक परीक्षा होगी।

देश के विभिन्न नगरों से जो विद्वान यहां आएंगे उनमें पं. रितेश शास्त्री (सनावद), पं. अशोक मांगुलकर (राघोगढ़), पं. अशोक शास्त्री (उज्जैन), पं. सौरभ शास्त्री, पं. गौरव शास्त्री प्रमुख हैं। शिविर में बड़ों के लिए प्रौढ़ कक्षाएं भी लगेंगी।
प्रमुख प्रवचनकार के रूप में पं. रमेशचंद्र बांझल, नियमित रूप से दोनों समय प्रवचन देंगे। इस आयोजन में अ.भा. दिगम्बर जैन युवा फेडरेशन,  मुमुक्षु महिला मंडल साधना नगर, यंग जैन प्रोफेशनल के सदस्य भी सहयोग दे रहे हैं। शिविर के पूर्व आज साधना नगर एवं आसपास की 40 कालोनियों में वाहन रैली के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर घर-घर न्योता दिया गया।
इस रैली में दुपहिया वाहनों पर 100 से अधिक समाज बंधु शामिल थे। रैली रामचंद्र नगर जैन मंदिर से चलकर विंध्याचल नगर, मल्हारगंज, बड़ा गणपति, छत्रपति नगर, सीताराम पार्क, महावीर नगर, संगम नगर, स्मृति नगर, अशोक नगर, सुखदेव नगर, ओम विहार होते हुए साधना नगर जिनालय पर संपन्न हुई। शिविर का यह 22वां वर्ष है।
कोरोना के चलते पिछले दो वर्षों में यह आयोजन ऑनलाइन हो रहा था। शिविर पूरी तरह निःशुल्क होकर दिगम्बर जैन कुंद कुंद परमागम ट्रस्ट के सहयोग से हो रहा है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।