Indore Bazar Bhav – इन्दौर बाजार की साप्ताहिक समीक्षा 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

इन्दौर। आयातित मालों में आयी तेजी के मद्देनजर आलौच्य सप्ताह के दौरान खाद्य तेलों में बाजार तेजी के रहे। तिलहनों में टिकाव रहा। मॉंग ठंडी पड़ने से दलहनों में चना घटाकर बोला गया। मसूर में सुस्ती आयी। किराना जिंसों में नारियल घटाकर बोला गया।

किराना :- शनिवार को समाप्त हुए आलौच्य सप्ताह के दौरान स्थानीय सियागंज किराना बाजार में कामकाज की मात्रा कम ही रही। शक्कर में लेवाल कमजोर नज़र आये। यद्यपि निर्यात आंकड़े 90 लाख टन के पार कर गये है। उत्पादन अच्छी मात्रा में रहने से भावों में सुस्ती बनी हुई है। समीक्षा सप्ताह के दौरान शक्कर बाजार 3615-3650 रू. प्रति क्व‍िंटल पर कमजोर रहा। खोपरा गोला सुस्त उठाव में उलझा रहा। पैदावारी मंडियों तरफ बिकवाली से खोपरा गोले में बाजार घटकर 200-205 रू. प्रति किलो पर आ गये। कालीमिर्च व जीरे में छुटपुट मॉंग देखी जा रही है। परिणाम स्वरूप बाजार भी तेजी के है। बादाम गिरी सहित अन्य सूखे मेवों में लग्नसरा की मॉंग अच्छी रहने से बाजार तेजी की गिरफ्त में रहे। आलौच्य अवध‍ि में बादाम गिरी में बाजार 710-775 रू. प्रति किलो पर आ गये। तरबूज मगज में भी बाजार सुर्खी पर ही नज़र आये। नारियलों में लेवाली सामान्य से कमजोर है। वहीं माल का भरावा अच्छा होने से बाजार 50-75 रू. प्रति थैले तक टूट गया। नारियलों में 120 भरती मालों में बाजार 1500-1550 से घटकर 1450-1500 रू. प्रति थैले पर आ गये। अन्य किराना जिंसों में सिंदूर व देशी कपूर बाजार सुस्ती पर रहे।
तेल तिलहन :- समीक्षा सप्ताह के दौरान भी खाद्य तेलों में कीमतें तेजी की बनी रही। बाजार सूत्रों का मानना है कि पाम ऑइल की कीमतें इण्डोनेश‍िया व मलेश‍िया बाजार में जोर पकड़ रही है। घरेलू बाजार में भी माल की मिलगत कम ही है, जिसके परिणाम स्वरूप खाद्य तेलों में बाजार जोरदार तेजी के देखे गये। समीक्षा सप्ताह के दौरान सींगदाना तेल इन्दौर लाईन पर 10-15 रू. प्रति 10 किलो तक उछल गया और इसमें बाजार 1640-1660 रू. प्रति 10 किलो पर पहुंच गये। वहीं सोया व कपास्या तेलों में भी बाजार 15-30 रू. प्रति 10 किलो तक चढ़ गये। सोया तेल रिफाइंड मालों में 1555-1560 रू. प्रति 10 किलो से 1590-1600 रू. प्रति 10 किलो को छू गया। कपास्या तेलों में भी बाजार सुर्ख बने रहे। तिलहनों में व्यापार सामान्य ही रहा। सोयाबीन 7200-7400 रू. प्रति क्व‍िंटल और सरसो 7200 रू. क्व‍िंटल पर मजबूत रहा।
दाल दलहन :- आलौच्य सप्ताह के दौरान दाल दलहनों में व्यापार ठंडा-ठंडा ही देखा गया। चने में लेवाली कमजोर पड़ने से भावों में 75-100 रू. क्व‍िंटल तक की गिरावट आयी और चना घटकर 4900-4950 रू. प्रति क्व‍िंटल पर आ गया। मसूर में भी बाजार 25-50 रू. प्रति क्व‍िंटल तक हल्के रहे। गर्मी के नये मूंग की आवकें बढ़ने लगी है, जिसके चलते बाजार में तेजी के समीकरण कमजोर पड़े है। उड़द बाजार सामान्य रहे। तुअर में मिलों की पूछपरख से भावों में सुधार रहा।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।