हर महीने मांगती थी 20 हजार घूस, उज्जैन में रंगे हाथ पकड़ी गई महिला थाना प्रभारी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने एक महिला थाना प्रभारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। महिला थाना प्रभारी मुन्नी परिहार आगर-मालवा जिले में कानड़ थाने पर तैनात थी। जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी सट्टा व्यापार चलाने के लिए एक व्यक्ति पर दबाव डाल रही थी।
इससे परेशान होकर उस व्यक्ति ने उज्जैन लोकायुक्त एसपी को लिखित शिकायत दी थी। इसके बाद लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए महिला थाना प्रभारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
सट्टा व्यापार के लिए बना रही थी दबाव

कानड़ निवासी रितेश ने बताया कि साल 2021 में उसे गल्ले के व्यापार में नुकसान होने लगा था। इसके बाद उसने सट्टे का व्यापार शुरू किया था।

सट्टा व्यापार पर पुलिस की मेहरबानी बनी रहे, इसके लिए कानड़ थाना प्रभारी मुन्नी परिहार हर महीने उससे 20 हजार रुपए घूस लेती थी। रितेश के मुताबिक कुछ समय बाद उसने व्यापार बंद कर दिया।

लेकिन थाना प्रभारी मुन्नी परिहार लगातार दबाव बनाकर सट्टा चलाने के लिए कह रही थी। साथ ही इसके लिए हर महीने 20 हजार रुपए रिश्वत भी मांग रही थी।

नोट फेंके पर हाथों में लगा रंग

इस महीने थाना प्रभारी मुन्नी परिहार ने 29 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। उसने कहा था कि 9 हजार रुपए पहले के बाकी हैं और इस महीने के 20 हजार मिलाकर 29 हजार दो। कार्यवाहक लोकायुक्त डीएसपी राजकुमार ने बताया कि आवेदक की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए ट्रैप आयोजित किया गया। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी ने अपने ऑफिस में ही नोटों को फेंक दिया, लेकिन हाथों में रंग लग गया। बातचीत का ऑडियो भी है और पैसे बरामद कर लिए गए हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।