भाजपा 50 सीटें भी MP में ले आई तो में खुद अपना मुंह काला कर लूँगा -फूलसिंह बरैया  

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

 दावा किया कि मेरे पास इसका केलकुलेशन है, कुदरती वोट भाजपा के पास नहीं है।

ग्वालियर।  मध्य प्रदेश में चुनावी तैयारियां शुरू हो गई हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने वोटों की रणनीति बनानी शुरू कर दी हैं। जातिगत समीकरण से लेकर दलित, आदिवासी, एससी, एसटी, उच्च वर्ग सभी के वोटों के लिए नेता और उनकी पार्टियां अपनी अपनी गोटियां फिट कर रहे हैं।  इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फूलसिंह बरैया ने एक बड़ा बयान दिया है।

बरैया ने कहा कि यदि 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा मध्य प्रदेश में 50 सीट भी जीत लेगी तो वे राजभवन के सामने अपने हाथ से अपना मुंह काला कर लेंगे।

ग्वालियर चम्बल संभाग के बड़े दलित नेता इंजीनियर फूलसिंह बरैया ने शुक्रवार को ग्वालियर में दावा किया कि 2023 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रदेश में बहुत बुरी हालत होने वाली है।

उन्होंने कहा कि एससी, एसटी, अल्पसंख्यकों का इतना वोट मध्य प्रदेश में है कि भारतीय जनता पार्टी को 50 सीटें भी नहीं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा ने 50 विधायक बना लिए तो मैं फूल सिंह बरैया भोपाल में राजभवन के सामने अपने हाथ से अपना मुंह काला कर लूंगा।

उन्होंने दावा किया कि मेरे पास इसका केलकुलेशन है, कुदरती वोट भाजपा के पास नहीं है , मुसलमान, आदिवासी एससी एसटी के वोट पर कांग्रेस (MP Congress) का हक़ है, लेकिन भाजपा के पास किसी के भी हक़ नहीं है , क्योंकि जो पार्टी संविधान मिटाने की बात करती है तो उसके साथ कौन जायेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई भी वोट नहीं कटेगा।

हम लोगों को जगायेंगे, भाजपा को वोट नहीं मिलेगा।  उन्होंने कहा कि केवल पिछडा वर्ग ऐसा है जो अभी कन्फ्यूज है, तो हम उसे जागरूक करेंगे, क्योंकि उसे समझ ही नहीं आता कि उसका विकास कैसे होगा?

ऐसे में यदि भाजपा पिछडा वर्ग का वोट कबाड़ने की कोशिश करेगी तो हम लोग भी पिछड़ा वर्ग को ज्यादा हिस्सा देंगे। उनके वोट लेकर उन्हें विधायक बनाएंगे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।