कन्या शिक्षा परिसर में प्रवेश की प्रक्रिया हुई प्रांरभ, आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इन्दौर । इन्दौर के गोम्मटगिरी स्थित शासकीय कन्या शिक्षा परिसर आवासीय विद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इस विद्यालय में अनुसूचित जनजाति वर्ग की बालिकाओं को प्रवेश दिया जायेगा। विभिन्न कक्षाओं में यह प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा।

विद्यालय के प्राचार्य द्वारा बताया गया है कि जनजातीय विकास भोपाल मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्था कन्या शिक्षा परिसर (गोम्मटगिरि) में अनुसूचित जनजाति संवर्ग के छात्राओं हेतु सत्र 2020-21 से संचालन हो रहा है। कन्या शिक्षा परिसर इन्दौर में कक्षा 7 वीं में चार सीट एवं कक्षा 9 वीं में 35 सीट रिक्त है। उक्त सीटों पर अनुसूचित जनजाति संवर्ग की छात्राओं का चयन हेतु प्रवेश परीक्षा 22 मई 2022 को दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक कन्या शिक्षा परिसर (गोम्मटगिरि) में संपन्न होगी।

प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन कन्या शिक्षा परिसर से प्राप्त कर विद्यालय में 15 मई 2022 को शाम 5 बजे तक जमा किये जा सकते हैं। विद्यालय में प्रवेश के लिये विगत परीक्षा कक्षा 6टी एवं कक्षा 8वीं में 60 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। कक्षा 7वीं का माध्यम अंग्रेजी तथा कक्षा 9वीं का माध्यम हिन्दी होगा। विस्तृत जानकारी विद्यालय में प्रात: 10 बजे से 5 बजे तक अथवा मोबाइल नंबर 99934-85299, 62674-37487 एवं 99933-10917 पर सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।