हर माह लगाई जाएगी गरीब बस्तियों में चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं का होगा निराकरण  : मंत्री श्री सिलावट

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 
मंत्री श्री सिलावट ने ली योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक


इन्दौर । जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने शुक्रवार को सबेरे-सबेरे रेसीडेंसी कोठी में सांवेर विधानसभा क्षेत्र में केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लिए संचालित की जा रही समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा बैठक ली। बैठक में एसडीएम द्वय रवीश श्रीवास्तव, मुनीष सिकरवार सहित सभी संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे। मंत्री श्री सिलावट ने सभी अधिकारियों से विभागवार संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि हर माह गरीब बस्तियों में चौपाल लगाई जाएगी जहां सभी अधिकारियों द्वारा ग्रामीणजनों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया जाएगा। वे स्वयं भी इस चौपाल में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इंदौर के वन स्टॉप सेंटर के नवीन भवन के लिए सांवेर विधानसभा क्षेत्र में भूमि आवंटित की गई है जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस सेंटर के माध्यम से विपत्ति ग्रस्त महिलाओं को जरूरी सहायता प्रदान की जा सकेगी। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि वे अब जिले के आंगनवाड़ी, छात्रावास एवं शालाओं का औचक निरीक्षण करेंगे और इस दौरान यदि कोई भी अव्यवस्था पाई गई तो उसके लिए संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही भी की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों से अनुरोध किया कि समाज के पिछड़े एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए शासन द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करें और लोगों को इन योजनाओं के बारे में बताने के लिए अभियान चलाकर जनजागृति भी करें। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संकल्प है कि सभी हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले इस उद्देश्य की पूर्ति जमीनी स्तर पर आवश्यक रूप से होनी चाहिए।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।